WhatsApp ग्रुप नोटिफिकेशंस से हैं परेशान, जल्द दूर होने वाली है ये परेशानी
नई दिल्ली। व्हाट्सएप चैट के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप लगातार नई सुविधाएं जोड़ रहा है। व्हाट्सएप के नये फीचर्स पर नजर रखने वाली साइट WABeteinfo के मुताबिक कंपनी नोटिफिकेशन सेक्शन में एक नए फीचर को लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर के बाद ग्रुप्स के नोटिफोकेशंस को हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं। अभी तक इस तरह की सुविधा ग्रुप चैट में नहीं मिल रही थी।

नया फीचर दूर करेगा आपकी टेंशन
इस फीचर की खास बात ये है कि अब आप किसी भी ग्रुप चैट को हमेशा के लिए साइलेंट या म्यूट कर सकते हैं। बताते चलें कि मौजूदा व्हाट्सएप में आप ऐसे नोटिफिकेशन को सिर्फ कुछ समय के लिए ही म्यूट मोड में कर सकते हैं। WABetaInfo के मुताबिक, लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड वर्जन 2.20.197.3 में नया 'म्यूट ऑलवेज' ऑप्शन दिखाई पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अब व्हाट्सएप ग्रुप नोटिफिकेशंस म्यूट करने पर यूजर्स को एक साल के ऑप्शन की जगह ऑलवेज का ऑप्शन मिलेगा।

अभी सिर्फ वीटा वर्जन पर उपलब्ध
व्हाट्सएप का ये फीचर उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो किसी ग्रुप में जुड़े गए हैं और चाह कर भी ग्रुप लेफ्ट नहीं कर सकते हैं। यूजर्स कभी भी इन ग्रुप्स के चैट और मैसेज देख सकते हैं और म्यूट होने पर हर मैसेज आते ही यूजर्स को उसका नोटिफिकेशन नहीं दिया जाता है। अभी ये ऑप्शन वॉट्सऐप के बीटा वर्जन में मिल रहा है और सभी यूजर्स को सेटिंग्स में नहीं दिखाई देगा। बीटा यूजर्स अपने ऐप को प्ले स्टोर पर अपडेट कर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन नए फीचर पर काम कर रहे है व्हाट्सएप
इसके अलावा, व्हाट्सएप एक और फीचर मार्क ऐज रीड की भी टेस्टिंग कर रहा है। इसकी मदद से आप नोटिफिकेशन पैनल से ही किसी भी मैसेज को रेड मार्क कर सकते हैं। इसके लिए भी ऐप को खोलने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही व्हाट्सएप में स्टिकर का भी फीचर आनेवाला है। इस फीचर के आने के बाद आपको कई तरह से 3डी स्टिकर मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications