दुनियाभर में डाउन हुआ Whatsapp, यूजर्स नहीं भेज पा रहे फोटो व वॉयस मेसेज, क्या आपने ट्राई किया

नई दिल्ली। सोशल मीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप यूजर्स को उस समय बड़ा झटका लगा जब भारत समेत दुनिया के कई देशों में व्हाट्सएप की कुछ सुविधाएं प्रभावित हुईं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वह अपने दोस्तों के व्हाट्सएप पर फोटो और वॉयस मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉट्सऐप में तकरीबन शाम 4 बजे समस्याएं आनी शुरू हुईं।

यूजर्स ने की शिकायत

यूजर्स ने की शिकायत

गौरतलब है कि व्हाट्सएप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग एप है, इसके थोड़े समय के लिए भी डाउन होने पर हंगामा मच जाता है। रविवार को यूजर्स ने शिकायत की है कि वह फोटो, जिफ, स्टिकर और वीडियो भेजने या प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि इस बीच व्हाट्सएप पर मैसेज के द्वारा बात करने में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं किया गया।

4 से 5 बजे के बीच हुआ डाउन

4 से 5 बजे के बीच हुआ डाउन

Downdetector के अनुसार व्हाट्सएप यूजर्स ने शाम 4:00 बजे के बाद एप पर यूजर्स ने शिकायतें करनी शुरू की। इसके बाद शाम 5:00 बजे तक आउटेज रिपोर्ट्स ने आसमान छू लिया। Downdetector द्वारा जारी किए गए आउटेज ग्राफ के अनुसान 4 से 5 बजे के बीच व्हाट्सएप को लेकर कई शिकायतें आईं। इस बीच फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप भारत, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात के मध्य-पूर्व के कुछ हिस्सों में यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप के कई देशों में भी व्हाट्सएप डाउन रहा।

पिछले साल आई थी समस्या

पिछले साल आई थी समस्या

बता दें कि व्हाट्सएप में ऐसी ही एक समस्या का सामना यूजर्स ने पिछले वर्ष 2019 में किया था। पिछले साल भी फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर्स ने शिकायत की थी कि वह इन एप्स पर फोटो, वीडियो या अन्य फाइलें भेजने या पाने में असमर्थ हैं। कंपनी ने बाद में ट्वीट कर यूजर्स को जानकारी दी कि उन्हें एप्स में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी है वह समस्या को जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: देश के इस राज्य में अब हिंदी-अंग्रेजी के बाद उर्दू नहीं, संस्कृत में लिखा जाएगा रेलवे स्टेशनों का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+