व्हाट्सऐप की सुरक्षा में एमपी-4 फाइल के जरिए सेंध, डाउनलोड करते ही हो जाएगा हैक

व्हाट्सऐप पर नए बग का खतरा, एमपी-4 फाइल से आ रहा फोन में

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप की सुरक्षा में एक नए बग ने सेंध लगाई है। आपको व्हाट्सऐप पर कोई एमपी-4 फाइल मिलती है तो ये बग हो सकता है। इसे आप डाउनलोड करेंगे तो ये आपके फोन में चला जाएगा। जिसके बाद आपके व्हाट्सएप तक हैकर्स की पहुंच हो सकती है।

एमपी-4 फाइल मतलब साइबर अटैक!

एमपी-4 फाइल मतलब साइबर अटैक!

व्हाट्सऐप यूजर्स की सुरक्षा में एमपी 4 फाइल के रूप में सेंधमारी हो रही है। व्हाट्सऐप पर भेजी जा रही है ये एमपी फाइल खास तौर पर बनाई गई हैं। जिनके डाउनलोड होने के बाद आपको अंदाजा भी नहीं होगा और आपका अकाउंट हैकर्स खंगाल लेंगे। ये एमपी-4 फाइल एक तरह का रिमोट कोड एक्सीक्यूशन और डिनायल ऑफ सर्विस साइबर अटैक है। इस बग को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है।

 डाटा हो जाएगा चोरी

डाटा हो जाएगा चोरी

भारत की कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने बताया कि यह वल्नेरेबिलिटी यूजर्स को व्हाट्सऐप पर लेटेस्ट वर्जन अपडेट की जानकारी प्रदान करता है। इसकी पहचान CVE-2019-11931 के रूप में हुई है, जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस को प्रभावित कर सकता है। हाल में ही व्हाट्सऐप पेगासस स्पाइवेयर को लेकर चर्चा में था। इजरायल की कंपनी एनएसओ के तैयार किए इस स्पाइवेयर की मदद से 1400 यूजर्स के फोन हैक किए गए, जिसमें 120 भारतीय भी शामिल हैं।

व्हाट्सऐप का बयान, किसी के प्रभावित होने की जानकारी नहीं

व्हाट्सऐप का बयान, किसी के प्रभावित होने की जानकारी नहीं

रविवार को व्हाट्सएऐप ने बयान जारी कर कहा है, व्हाट्सऐप लगातार अपनी सेवाओं की सिक्योरिटी को बेहतर करने के लिए काम कर रही है। हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और सबसे बेहतर तरीकों से इसे ठीक कर रहे हैं। इस मामले में कोई ऐसा मामला नहीं सामने आया है जिससे पता चले की कोई प्रभावित हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+