12th Fail वाले IPS मनोज शर्मा को UPSC में आई थी कौन सी रैंक, कहां हुई थी पहली पोस्टिंग और अभी किस पद पर हैं?
IPS Manoj Sharma UPSC Rank: 12th फेल वाले IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की इन दिनों काफी चर्चे हो रही हैं। जब से उनकी लाइफ पर फिल्म बनी है। वे लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। आजकल हर जगह वे सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोग उनके संघर्ष भरे जीवन पर बनी फिल्म को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। उनके संघर्ष के साथ-साथ उनकी प्रेम कहानी भी छा गई है।
उनके रियल लाइफ पर बनी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म दर्शकों के दिल में गहरा छाप छोड़ा है। लोग फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा के किरदार को निभाया है। मनोज शर्मा 12वीं में फेल हो गए थे, इसकी तो चर्चा हो रही है, लेकिन उन्हें यूपीएससी (UPSC) में कौनसी रैंक आई थी, ये भी सुर्खियों में छा गई है।

मुंबई पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत
बता दें कि मनोज शर्मा लगातार तीन प्रयासों में असफल रहे। लेकिन उन्होंने आखिरी और चौथे प्रयास में बाजी मार ली। वे कुल चार बार यूपीएससी में गए। लेकिन तीन बार असफल रहे। चौथे बार में बाजी मारते हुए उन्होंने 121 की ऑल इंडिया रैंक हासिल की। मनोज शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में हैं। महाराष्ट्र कैडर में उनकी नियुक्ति हुई थी। वे मुंबई पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें- IPS Manoj Sharma: 12th Fail वाले आईपीएस मनोज शर्मा के परिवार में कौन-कौन हैं, जानिए उनकी फैमिल ट्री
जिस दिन से ये तय हुआ कि विक्रांत मैसी ये रोल करने वाला है, उस दिन से ही वो एकदम परिवार का हिस्सा हो गया !
— Manoj Sharma (@ManojSharmaIPS) November 7, 2023
विक्रांत ने चिया को, मानस को और श्रद्धा को अपना बना लिया …..
और मेरी तो रूह में वो घुस गया अंदर
तक! विक्रांत के रूप में बीती जिंदगी एक बार फिर पूरी तरह जी ली !!!!!!!! pic.twitter.com/pu9JQPtQtn
श्रद्धा को 12वीं में आया था 13वीं रैंक
इस बीच एक चीज और काफी सुर्खियों में है। आईपीएस मनोज शर्मा तो 12वीं में फेल हो गए थे। लेकिन उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी को 12वीं में कितने नंबर आये थे। आपको बता दें कि उस वक्त यूपी से उत्तराखंड अलग नहीं हुआ था। श्रद्धा जोशी ने यूपी बोर्ड 12वीं में 13वीं रैंक हासिल किया था। यूपी बोर्ड उस वक्त 20 स्टूडेंट्स का मैरिट लिस्ट जारी करता था।
Fantastic. Thank @IndiaToday and @rahulkanwal for this short discussion on 12thFail Movie. By bringing in the real and reel stars to speak for themselves. A must see movie as it gets released in THEATER’s tom. Don’t miss. pic.twitter.com/PiPQNFpjdF
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) October 27, 2023
'दोनों की दुनिया बेहद अलग थी'
मनोज शर्मा का जन्म 3 जुलाई 1975 को हुआ था। उनका जन्म मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बिलग्राम में हुआ था। उन्होंने 5 दिसंबर 2005 को अपनी प्रेमिकी श्रद्धा जोशी से शादी कर ली। उनकी पत्नी IRS अधिकारी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दोनों की दुनिया बेहद अलग थी। यूपीएससी के एग्जाम ने दोनों की दुनिया को बेहद करीब ला दिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications