कोलकाता से चेन्नई सफर महज 600 रुपये में, क्या है WIG Craft जिसकी आनंद महिन्द्रा ने की तारीफ
Wig Craft Electric Sea Glider: भारत के महशूर बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आनंद महिंद्रा की पोस्ट आम लोगों के लिए होती है। एक बार फिर आनंद महिन्द्रा ने एक ऐसी चीज की फोटो और उसके बारे में जानकारी दी है, जिसके बारे में जानकर लोग उत्साहित हैं।
दरसअल, आनंद महिन्द्रा ने आईआईटी मद्रास द्वारा इन्वेंट किए गए इलेक्ट्रिक सी ग्लाइडर (Wig Craft Electric Sea Glider) के बारे में जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये इलेक्ट्रिक सी ग्लाइडर?

बता दें आईआईटी मद्रास इनक्यूबेशन सेल का ये इलेट्रिक ग्लाइडर एकस्टार्टअप है। वाटरफ्लाई टेक्नोलॉजीज से लेस इस इलेक्ट्रिक सी ग्लाइडर की खास बात ये है कि है बहुत कम खर्च और कम समय में हजारों किलोमीटर की यात्रा इससे की जा सकती है।
महज 600 रुपये में कोलकाता से चेन्नई तक का सफर
उदाहरण के तौर पर कोलकाता से चेन्नई तक की 1,668 किलोमीटर की लंबी यात्रा को मात्र तीन घंटे में इससे पूरा किया जा सकता है। कोलकाता से चेन्नई तक WIG क्राफ्ट पर एक सीट के लिए यात्रियों को केवल 600 रुपये का भुगतान करना होगा, जो कि तुलनात्मक एसी थ्री-टियर ट्रेन टिकट की लागत से भी कम है।
विंग-इन-ग्राउंड (WIG) की खासियत क्या है?
ये तकनीक विंग-इन-ग्राउंड (WIG) क्राफ्ट है, जो वॉटरफ्लाई टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित एक प्रकार का इलेक्ट्रिक सी ग्लाइडर है। समुद्र की सतह से सिर्फ़ 4 मीटर ऊपर चलने वाला यह क्राफ्ट है। संभावित रूप से 500 किमी/घंटा तक की गति से ये चलता है।
बेंगलुरु एयरो इंडिया 2025 में प्रदर्शित किया गया था
बता दें बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 में, वाटरफ्लाई टेक्नोलॉजीज ने WIG क्राफ्ट का अनावरण किया गया। जिसमें इलेक्ट्रिक सी ग्लाइडर के डिजाइन और क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया। हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे की आवश्यकता के बिना पानी, बर्फ, रेगिस्तान या किसी भी भूभाग पर काम करने की अपनी क्षमता के साथ, WIG क्राफ्ट व्यापक दर्शकों के लिए तेज़, कुशल और किफ़ायती यात्रा को सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।
वॉटरफ्लाई के सीईओ और सह-संस्थापक हरीश राजेश ने मनीकंट्रोल ने बताया परिवहन का यह तरीका न केवल काफी तेज़ होगा बल्कि मौजूदा विकल्पों की तुलना में अधिक लागत प्रभावी भी होगा।
आनंद महिन्द्रा ने क्या कहा?
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए लिखा "आईआईटी मद्रास स्टार्टअप को पोषित करने के मामले में सिलिकॉन वैली को टक्कर देने का वादा करता है...! लगभग हर हफ्ते एक नए 'टेकवेंचर' की खबर आती है। मुझे इस बारे में जो पसंद आया वह न केवल हमारे विशाल जलमार्गों के दोहन का वादा है, बल्कि यह तथ्य भी है कि क्राफ्ट का डिज़ाइन आश्चर्यजनक है!
IIT Madras promises to rival silicon valley in terms of nurturing startups…!
Almost every week there’s news of a new ‘TechVenture’
What I like about this one is not just the promise of exploitation of our vast waterways, but the fact that the design of the craft is stunning!… https://t.co/UttbRFYQGW
— anand mahindra (@anandmahindra) February 25, 2025












Click it and Unblock the Notifications