साक्षी मिश्रा का भाई बताकर वायरल हो रहे इस फोटो का क्या है असली सच

Kiss करते इस लड़के को बताया जा रहा है साक्षी मिश्रा का भाई, क्या है इस तस्वीर का असली सच

नई दिल्ली। बरेली के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा की शादी का मामला लगातार मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। साक्षी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ दलित युवक अजितेश से शादी की और फिर एक के बाद एक दो वीडियो जारी कर अपने पिता से दोनों की जान को खतरा बताया। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद साक्षी के पिता राजेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है, उनकी बेटी बालिग और अपनी मर्जी से शादी कर सकती है। वहीं, इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वो साक्षी और अजितेश को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की दो लड़कों को किस कर रही है और कहा जा रहा है कि इनमें से एक लड़का साक्षी मिश्रा का भाई है। आइए जानते हैं कि क्या है इस वायरल तस्वीर का असली सच?

जांच में पता चला तस्वीर का असली सच

जांच में पता चला तस्वीर का असली सच

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस तस्वीर को लेकर बड़ा सच सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि एक लड़की दो लड़कों को किस कर रही है। फेसबुक पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि इनमें से एक लड़का भाजपा विधायक राजेश मिश्रा का बेटा यानी साक्षी मिश्रा का भाई है। हालांकि, किसी भी पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि दोनों में से किस लड़के को साक्षी का भाई कहा जा रहा है। जब इस तस्वीर की जांच की गई तो पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर कोलंबिया के एक मॉल की है और विधायक राजेश मिश्रा के बेटे से इस तस्वीर का कोई लेना-देना नहीं है।

वायरल वीडियो के जरिए चर्चा में साक्षी मिश्रा

वायरल वीडियो के जरिए चर्चा में साक्षी मिश्रा

आपको बता दें कि दलित युवक से शादी और उसके बाद वायरल वीडियो के जरिए चर्चा में आई बरेली के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति को हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। साक्षी ने साफ तौर पर कह दिया है कि उसे अपनी मर्जी से अपना जीवन साथी चुनने का अधिकार है और वो किसी से भी डरने वाली नहीं है। वहीं, इस मामले में भाजपा विधायक राजेश मिश्रा का कहना है कि युवक अजितेश उनकी बेटी से 9 साल बड़ा है और इसी वजह से उन्हें इस शादी से ऐतराज था। विधायक ने कहा है कि उन्हें अपनी बेटी की फिक्र है लेकिन वह बालिग है और अपनी मर्जी से अपने जीवन का फैसला ले सकती है।

सुरक्षित स्थान पर भेजे गए साक्षी और अजितेश

सुरक्षित स्थान पर भेजे गए साक्षी और अजितेश

बीते सोमवार को साक्षी और अजितेश हाईकोर्ट में पेश हुए, लेकिन इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने अजितेश की पिटाई कर दी। हालांकि, दोनों की सुरक्षा में तैनात टीम ने अजितेश को आक्रोशित भीड़ से बचा लिया। इसके बाद साक्षी और अजितेश की सुरक्षा को देखते हुए जज ने दोनों को कोर्ट रूम में ही बिठा लिया और बाद में पुलिस दोनों को कड़ी सिक्योरिटी के बीच गेट नंबर दो से बाहर निकालकर बमरौली एयरपोर्ट ले गई। यहां से दोनों को पुलिस सुरक्षा में हेलीकॉप्टर से किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सुरक्षा कारणों से इस स्थान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हाईकोर्ट ने साक्षी व अजितेश की ओर से अपनी शादी के प्रूफ के तौर पर पेश किए गए प्रमाण पत्र को कानूनी तौर पर सही माना था और यूपी की योगी सरकार को निर्देश दिया था कि वह इन दोनों को सुरक्षा प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+