क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर? जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की हड्डियों तक फैल गया है?
What is prostate cancer? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय जो बाइडेन की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के मुताबिक बाइडेन का प्रोस्टेट कैंसर अब उनकी हड्डियों तक पहुंच चुका है। बाइडेन के कार्यालय द्वारा जारी की गई सूचना में बताया गया है कि बाइडेन लंबे समय इस समस्या से ग्रसित हैं और अब उनका ये प्रोस्टेट कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है।
डॉक्टरों के मुताबिक ये प्रोस्टेट कैंसर की 4स्टेज होती है। आइए जानते हैं क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर और क्या होते हैं इसके लक्षण? इसके साथ ही अगर ये कैंसर मरीज की हड्डियों तक पहुंच जाए तो क्या इलाज संभव है?

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IMS BHU) के निदेशक और मशहूर यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सत्यनारायण शंखवार ने वनइंडिया से बताया कि "प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। पुरुषों में 50 की उम्र के बाद प्रोस्टेट संबंधी समस्या होने की संभावना रहती है। समय पर इलाज होने पर इससे खतरा नहीं होता लेकिन प्रोस्टेट कैंसर का खतरा उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है। उन्होंने बताया ये आनुवांशिक बीमारी भी है लेकिन यह हमेशा आनुवांशिक नहीं होता।"
क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर?
यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर शंखवार ने बताया, "पुरुषों के मूत्राशय (bladder) के नीचे स्थित एक छोटा सा अखरोट के आकार का अंग है जो प्रोस्टेट ग्रंथि कहलाता है। ये ही ग्रंथि सीमन का निर्माण करती है और सीमन के साथ मिलकर स्पर्म को स्वस्थ रखने में मदद करती है। प्रोस्टेट की ग्रंथि जब बढ़ जाती तो प्रोस्टेट की बीमारी हो जाती है जिसे इलाज द्वारा सही किया जा सकता है। लेकिन जब प्रोस्टेट ग्रंथि में असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, जिससे एक ट्यूमर (गांठ) बन जाता है और वो प्रोस्टेट कैंसर कहलाता है। ये कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों, खासकर हड्डियों (bones) में फैल सकता है, जिसे प्रोस्टेट कैंसर की चौथी स्टेज (Stage 4) कहा जाता है।"
प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण
- यूरिन करने में कठिनाई होना
- यूरिन की धार का कम होना
- यूरिन करते समय दर्द या जलन होना
- बार-बार यूरिन महसूस होना
- यूरिन में ब्लड का आना
प्रोस्टेट कैंसर की जांच कैसे होती है?
क्या प्रोस्टेट कैंसर का इलाज संभव है?
प्रोस्टेट कैंसर जब हड्डियों में फैल जाए तो क्या इलाज संभव है?
डॉ शंखवार के अनुसार "अगर प्रोस्टेट कैंसर हड्डियों तक फैला जाता है तो उसका इलाज संभव तो नहीं है लेकिन कुछ सालों के लिए कंट्रोल कर सकते हैं। उन्होंने बताया एण्ड्रोजन डेप्रिवेशन थेरेपी (ADT) से ऐसे मरीजों का इलाज कर कैंसर को तेजी से फैलने को रोकने की कोशिश की जाती है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करके प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।" 'पाकिस्तान ने नहीं दी परमाणु हमले की धमकी, सीजफायर में अमेरिका का रोल नहीं', विदेश सचिव ने सांसदों से कहा












Click it and Unblock the Notifications