National Recruitment Agency: सरकारी नौकरियों के लिए अब होगा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, जानिए इसके बारे में सबकुछ

National Recruitment Agency: क्या है कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, जानिए सबकुछ

नई दिल्ली। National Recruitment Agency की घोषणा मोदी सरकार ने कर दी है। सरकार ने जिस नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (National Recruitment Agency ) की घोषणा इस साल बजट में की थी अब उस पर मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे करोड़ों युवाओं के लिए वरदान बताया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान इसके गठन को मंजूरी मिली, जिसके बाद अब सरकारी नौकरियों के लिए देशभर में कॉमन एजिलिबिलिटी टेस्ट(Common Eligibility Test) होंगे। यानी आप सरकारी नौकरियों के लिए इस कॉमन एजिबिलिटी टेस्ट को पास करना होगा। जब ये इतना जरूरी है तो इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 क्या है नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी( National Recruitment Agency)

क्या है नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी( National Recruitment Agency)

इस साल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी की घोषणा की थी। सरकार ने अब नॉन-गजटेड पोस्ट्स के लिए कॉमन टेस्ट( Common Test) कराने के लिए नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी( National Recruitment Agency) के गठन का ऐलान किया है। अब अलग-अलग नौकरियों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं नहीं होगी, बल्कि नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी सभी नॉन-गजटेड पोस्ट के लिए कॉमन परीक्षा का आयोजन करेगी। इस परीक्षा को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट(Common Eligibility Test) कहा जाएगा।

ये विभाग आएंगे नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी

ये विभाग आएंगे नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी


सरकार ने नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के अंतर्गत फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड, स्टाफ सिलेक्शन कमिशन और आईबीपीएस को रखा है। अब इन परिक्षाओं का आयोजन नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय सरकार के अंतर्गत नौकरियों के लिए वर्तमान में 20 से ज्यादा रिक्रूटमेंट एजेंसियां हैं, जो परिक्षाओं का आयोजन करती है। अब इन सभी को नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत लाया जाएगा।

 जानिए कैसे होगा काम

जानिए कैसे होगा काम

नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत केंद्रीय नौकरियों में भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन होगा, जो कि 12 भाषाओं में किया जाएगा। साल में सिर्फ एक बार ही इस टेस्ट का आयोजन होगा। इस टेस्ट में परीक्षार्थियों द्वारा स्कोर किया गया अंक अगले तीन सालों तक मान्य होगा। इतना ही नहीं आवेदन नौकरी के लिए अधिकतम उम्र तक जितनी बार चाहे यह टेस्ट दे सकते हैं। उनके द्वारा अर्जित अंक के आधार पर ही उन्हें नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा।

 ऐसे मिलेगा लाभ

ऐसे मिलेगा लाभ


इस कॉमन टेस्ट से युवाओं को अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी और न ही उन्हें अलग-अलग परीक्षा शुल्क जमा करना पड़ेगा। इतना ही नहीं उन्हें अलग-अलग तारीखों में भी परीक्षा देने के झंझट से आजादी मिल जाएगी। अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग-अलग केंद्रों तक तक का खर्च और समय दोनों बचेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सिर्फ एक फॉर्म भरना होगा, सिर्प एक बार फीस भरनी होगी और एक परीक्षा देनी होगी। वो इस समय का अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+