Human Coronavirus HKU1 कितना खतरनाक है? भारत में फैला संक्रमण, जानें लक्षण, बचाव और जरूरी गाइडलाइन
Human Coronavirus HKU1: भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट HKU1 (HCoV-HKU1) का पहला मामला सामने आया है। कोलकाता में 45 वर्षीय महिला कोविड HKU1 संक्रमित पाई गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया है।

महिला को लगातार खांसी और बुखार जैसे लक्षणों के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है और जल्द ही उसे डिस्चार्ज किया जा सकता है। राज्य व केंद्र सरकार कोरोना वायरस HKU1 वेरिएंट को लेकर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में जानते हैं कि कोरोना वायरस HKU1 वेरिएंट क्या है, इसके लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं।
डॉक्टर्स ने बताया HKU1 वायरस क्या है? (Human Coronavirus HKU1 Kya hai)
HKU1 कोरोनावायरस कोई नया वायरस नहीं है। इसे पहली बार 2005 में हांगकांग यूनिवर्सिटी में खोजा गया था। केरल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के शोध प्रमुख डॉ. राजीव जयदेवन ने बताया, "HKU1 चार सामान्य कोरोनावायरस में से एक है, जो सर्दी-जुकाम का कारण बनता है। यह COVID-19 जितना खतरनाक नहीं है।" उन्होंने बताया कि यह वायरस जानवरों, खासकर चूहों से इंसानों में आया होगा।
HKU1 के लक्षण और बचाव के उपाय (Human Coronavirus HKU1 Symptoms in Hindi)
HKU1 के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं, जैसे खांसी, बुखार, गले में खराश, थकान और सिरदर्द। गंभीर मामलों में यह निमोनिया या ब्रोंकाइटिस का कारण भी बन सकता है, खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में। कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अरूप हल्दार के अनुसार, "यह वायरस गंभीर महामारी का कारण नहीं बन सकता। बचाव के लिए हाथ धोना, मास्क पहनना और संक्रमित लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।"
कोलकाता प्रशासन की सतर्कता
कोलकाता नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि HKU1 को लेकर अभी कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है। AIIMS दिल्ली के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफेसर डॉ. हर्षल आर. साल्वे ने बताया कि HKU1 एक सामान्य कोरोनावायरस है, जो व्यापक संक्रमण नहीं फैलाता। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे साफ-सफाई का ध्यान रखें और खासकर बुजुर्ग और बच्चे अतिरिक्त सावधानी बरतें।
HKU1 के लक्षण आम फ्लू जैसे ही हैं, जिनमें शामिल हैं। (Covid HKU1 Ke Lakshan Kya hai)
- लगातार खांसी
- बुखार
- गले में खराश
- नाक बहना या बंद होना
- सिरदर्द
- थकान
- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में ये निमोनिया या ब्रोंकियोलाइटिस का कारण भी बन सकता है।
HKU1 से बचाव के तरीके (Human Coronavirus HKU1 Prevention Tips)
HKU1 का संक्रमण अन्य श्वसन वायरस की तरह ही फैलता है। इससे बचने के लिए ये सावधानियां बरतें:
- बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं।
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढक लें।
- लक्षण दिखाने वाले लोगों से दूर रहें।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
- सार्वजनिक स्थानों से लौटने के बाद साबुन और पानी से हाथ धोना एक अच्छी आदत है।
- कमजोर लोगों को श्वसन वायरस के खिलाफ अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
घबराने की जरूरत नहीं, पर सतर्क रहें
डॉक्टरों का कहना है कि HKU1 से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। खासकर, बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। सरकारें भी इस नए वेरिएंट पर कड़ी नजर रख रही हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए कदम उठा रही हैं। इसलिए, अफवाहों पर ध्यान न दें और विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।












Click it and Unblock the Notifications