दिल्ली हिंसा मामले में अब तक क्या- क्या हुआ, जुलूस वाले दिन से पुलिस टीम पर ईंट फेंके जाने तक, जानिए सबकुछ
नई दिल्ली, 18 मार्च। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 2 नाबालिग भी पकड़े गए हैं।प्रशासन ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके लिए पुलिस ने इलाके की अमन समितियों के साथ बैठक भी की। घटना को लेकर कथित रुप से ये तथ्य सामने आए कि मामले में मुख्य आरोपी अंसार और उसके साथियों ने धार्मिक जुलूस निकाल रहे लोगों से बहस की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की भी घटना हुई। हालात बिगड़ते देख भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब एक घंटे की झड़प में 8 पुलिसरकर्मी समेत कुल 9 लोग घायल हो गए। आइए जानते हैं जहांगीरपुरी की हिंसा के बाद प्रशासन की कार्रवाई का अब तक अपडेट...

- दिल्ली पुलिस के मुताबिक जहांगीपुरी में हिंसा वाले दिन हनुमान जयंती को चिह्नित करने के लिए। यह तीसरा जुलूस था जिसमें हिंसक झड़प हुई। इस जुलूस की अनुमति भी प्रशासन ने नहीं दी थी। जुलूस के आयोजकों ने कथित रुप से एक मस्जिद के बगल का मार्ग चुना था।
- जुलूस में भगवा झंडे के साथ जब लोग मस्जिद के करीब से गुजरे तो धार्मिक मंत्रों की जोरदार आवाज हुई। इस मुस्लिम नवाज से यह मत्रोच्चार की आवाज टकराई। इस पर जुलूस में शामिल लोग और मस्जिद में नमाज अदा करने वाले लोगों के बीच बहस हो गई।
- दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की भी घटना हुई। हालात बिगड़ते देख भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। करीबी एक घंटे की झड़प में 8 पुलिसरकर्मी भी घायल हो गए।
- घटना के बाद इलाके के मुसलमानों ने हनुमान जयंती के जुलूस में शामिल लोगों पर हथियार लेकर मस्जिद में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। जबकि हनुमान जयंती जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि हथियार बेशक उनके पास थे लेकिन उन्होंने उसका कोई प्रयोग नहीं किया। उन्होंने मुसलमानों पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है।
- पुलिस ने सोमवार को जहांगीरपुरी हिंसा मामले के आरोपी सोनू चिकना को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को हुई झड़प के दौरान सोनू कैमरे में फायरिंग करते हुए पकड़ा गया था।
- जब टीम सोनू चिकना के घर जैसी ही पुलिस टीम पहुंची कुछ पुलिस पर ईंट से हमला का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
- पुलिस पर पथराव की खबरों के पुलिस अधिकारियों नकारते हुए इसे एक छोटी घटना बताया। हिंसा का खतरा बढ़ने की आशंका होतो ही रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान एक मानव दीवार बनाकर खड़े हो गए।
- झड़प में शामिल कुछ लोग अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। अब तक गिरफ्तार लोगों के पास से अब तक तीन देसी पिस्तौल और पांच तलवारें बरामद हुई हैं। घटना में शामलि अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
- घटना के बाद से दिल्ली पुलिस की आईटी सेल लगातार सोशल मीडिया पर जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर मॉनीटरिंग कर रही है। गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
- मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोषी पाए जाने सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications