राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले क्या काम करेंगे? खुद कांग्रेस नेता ने बताया, देखें Video
राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले क्या काम करेंगे? खुद कांग्रेस नेता ने बताया
नई दिल्ली, 07 नवंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (05 नवंबर) को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक स्कूल के ग्रुप रे साथ दिवाली की रात डिनर किया। राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में ही तमिलनाडु में प्रचार अभियान के दौरान मुलगुमूडु में सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया था। इसी स्कूल की महिलाओं के साथ दिवाली की रात राहुल गांधी ने डिनर किया। इसी दौरान बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि वह देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहला काम क्या करेंगे।
Recommended Video

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले क्या सरकारी आदेश देंगे?
स्कूल की महिला ग्रुप के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। राहुल गांधी ने लिखा है, ''उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।"
ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक मिनट के वीडियो में एक मेहमान राहुल गांधी से पूछते हैं, "हमारे प्रधानमंत्री बनते ही आप पहला सरकारी आदेश क्या प्रकाशित करेंगे?" केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जवाब दिया, "मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा।"

राहुल गांधी अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे?
एक महिला ने राहुल गांधी से पूछा कि वह अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे? राहुल गांधी ने जवाब दिया, "अगर कोई मुझसे पूछे कि आप अपने बच्चे को क्या सिखाएंगे, एक बात मैं कहूंगा कि नम्रता, क्योंकि विनम्रता से आपको समझ मिलती है।" राहुल गांधी ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर अपने मेहमानों के साथ 'छोले भटूरे' भी खाए थे।

राहुल गांधी के डिनर पार्टी में प्रियंका भी थीं मौजूद
एक अन्य वीडियो में एक मेहमान महिला राहुल गांधी से कहती हैं कि किसान आंदोलन के लिए आपने और प्रियंका गांधी वाड्रा ने जो किया है, वो सराहनीय है। महिला ने कहा, "यह वास्तव में लोगों के साथ आपकी एकता दिखा रहा था।''
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी उपस्थित लोगों के साथ बातचीत करते हुए वीडियो में देखा गया है। प्रियंका गांधी वीडियो में महिलाओं के साथ दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई देती हैं।

इसी स्कूल में पुश-अप्स करते दिखे थे राहुल गांधी
सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुलगुमुडु में सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी वही स्कूल है जहां राहुल गांधी को इस साल की शुरुआत में प्रचार अभियान के दौरान पुश-अप्स करते हुए फोटो खिंचवाया गया था। छात्रों के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications