मैच से पहले साउथ अफ्रीका में क्या कर रहे हैं टीम कोहली?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ पांच जनवरी से खेली जाने वाली टेस्ट क्रिकेट सिरीज़ के लिए टीम इंडिया केपटाउन में तैनात है.
सारे खिलाड़ी प्रैक्टिस कोर्ट में जीतोड़ मेहनत तो कर ही रहे हैं, साथ ही अपने इस दौरे को एन्जॉय करने का भी कोई मौका नहीं गंवा रहे.
कुछ खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं और प्रैक्टिस से फुर्सत के कुछ पल चुराकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के बाद का पहला न्यू ईयर साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट किया. दोनों साथ शॉपिंग करते भी देखे गए.
https://www.instagram.com/p/BdZwbKZATLJ/?hl=en&taken-by=anushkasharma
भारतीय टेस्ट क्रिकेट की वो पांच ख़ास पारियां
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा भी पत्नी रीतिका के साथ केपटाउन में घूम रहे हैं.
इनके अलावा शिखर धवन, उमेश यादव समेत दूसरे खिलाड़ी भी फैमिली के साथ वक्त बिताते नज़र आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BdSnB28AEuM/?hl=en&taken-by=rohitsharma45
https://www.instagram.com/p/BdZZtO8Bczs/?hl=en&taken-by=shikhardofficial
विराट और धवन का भांगड़ा
एक ओर टीम को जीताने का दबाव तो दूसरी ओर मस्ती का खुमार. ऐसा ही कुछ देखने को मिला कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन के एक वायरल वीडियो में.
इसमें दोनों केपटाउन की गलियों में भांगड़ा करते दिख रहे हैं. दोनों की पत्नियां अनुष्का शर्मा और आयशा भी इसमें मौजूद हैं.
खिलाड़ी तो खिलाड़ी, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री भी साउथ अफ्रीका में अलग अंदाज़ में नज़र आए.
नए साल के मौके पर उन्होंने डीजे बजाते हुए फोटो शेयर किया और फैंस को शुभकामनाएं दी. इसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर डीजे वाला बाबू कहते हुए गानों की फरमाइश कर डाली.
https://www.instagram.com/p/BdXdd0BgO3D/?hl=en&taken-by=ravishastriofficial
पहले भी हुआ क्रिकेट और बॉलीवुड का मिलन
आपको बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच पांच जनवरी को होगा. दोनों के बीच तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेली जानी है.












Click it and Unblock the Notifications