NRC Draft में नहीं है नाम तो घबराएं नहीं, अभी भी हैं ऐसे जुड़वाने के रास्ते...

नई दिल्ली। असम में आज नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) का अंतिम मसौदा जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक 2 करोड़ 89 लाख 83 हजार 677 लोगों को वैध नागरिक माना गया है। वैध नागरिकता के लिए 3,29,91,384 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 40,07,707 लोगों को अवैध माना गया, इस तरह से 40 लाख से ज्यादा लोगों को अब बेघर होना पड़ेगा लेकिन जिन लोगों का नाम इस ड्राफ्ट में नहीं है और वो दावा करते हैं कि वो यहीं के नागरिक हैं तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ औपचारिकताएं निभाकर अपने दावों को सही साबित करना होगा।

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी

सबसे पहले ड्राफ्ट में नाम है या नहीं इसके लिए आप एनआरसी सेवा केंद्र, जो कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे , तक खुला रहता है, के पास जाकर ड्राफ्ट में अपना नाम चेक करें। आप इसे ऑन लाइन भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको www.nrcassam.nic.in, www.assam.mygov.in और www.assam.gov.in. लॉगइन करना होगा।

SMS के जरिए भी पता लगा सकते हैं

SMS के जरिए भी पता लगा सकते हैं

वैसे आप इसे कॉल के जरिए भी पता कर सकते हैं, इसके नंबर है 15107 (from Assam) or 18003453762 (outside Assam), इनके अलावा आप एसएमएस के जरिए भी आप इस बारे में पता लगा सकते हैं, इसके लिए आपको ARN टाइप करके 9765556555 नंबर पर SMS करना होगा।

एनआरसी सेवा केंद्र

एनआरसी सेवा केंद्र

इसके बाद अगर आपका नाम ड्रॉफ्ट में नहीं है तो इसके लिए आपको एनआरसी सेवा केंद्र में निर्दिष्ट फॉर्म को भरना होगा। ये फॉर्म सात अगस्त से 28 सितंबर के बीच उपलब्ध होंगे और अधिकारियों को उन्हें इसका कारण बताना होगा कि ड्राफ्ट में उनके नाम क्यों छूटे?

उच्चतम न्यायालय की निगरानी

उच्चतम न्यायालय की निगरानी

अपने दावे को दर्ज कराने के लिये अन्य निर्दिष्ट फॉर्म भरना होगा, जो 30 अगस्त से 28 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें कि एनआरसी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में अपडेट किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+