VIDEO: दीया मिर्जा से शादी के बाद क्या बोलीं वैभव रेखी की पहली पत्नी सुनैना, बेटी का किया जिक्र
Dia Mirza Marriage: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर चुकी हैं। 15 फरवरी को मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वैभव रेखी संग सात फेरे लेने के बाद इन दिनों दीया मिर्जा सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें कि वैभव और दीया दोनों की यह दूसरी शादी है। दीया मिर्जा से शादी के बाद वैभव की पहली पत्नी सुनैना रेखी का रिएक्शन सामने आया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ है। बता दें कि पूर्व पत्नी सुनैना से वैभव को एक बेटी भी है।

वैभव की पूर्व पत्नी का वीडियो आया सामने
एक्ट्रेस दीया मिर्जा से शादी के बाद वैभव की पूर्व पत्नी सुनैना का एक रिएक्शन वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पूर्व रिश्ते और बच्ची को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि दीया-वैभव की शादी के बाद उन्हें ढेरों मैसेज आ रहे हैं, लोग उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं, उनका हाल पूछ रहे हैं। सुनैना ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।

लोगों के मैसेज के लिए सुनैना ने कहा- थैंक्यू
वीडियो में सुनैना को कहते सुना जा सकता है कि 'हां मेरे पूर्व पति वैभव ने दीया मिर्जा से शादी कर ली है। मुझे बहुत से मैसेज और व्हाट्सऐप संदेश आ रहे हैं, सभी मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं इस शादी से ओके हूं, क्या सबकुछ ठीक है। मेरी बेटी समायरा और मैं ठीक हूं।' उन्होंने मैसेज करने वालों से कहा, 'मैं सबसे पहले आप की चिंता और ऊपर वाले का धन्यवाद देना चाहती हूं।'

'समायरा काफी खुश नजर आ रही है'
वीडियो में सुनैना आगे कहती हैं, 'हम बहुत अच्छे हैं, ना ही अच्छे बल्कि मेरी बेटी बहुत उत्साहित भी है। मैंने कुछ वीडियो देखे जिसमें उसे (समायरा) फूल बरसाते देखा, उसके लिए यह प्रोग्रेस बहुत अच्छा है। मेरे पास मुंबई में मेरा कोई परिवार नहीं है, लेकिन ये अच्छा है कि अब उसके पास यहां परिवार है। परिवार का बढ़ना हमेशा अच्छा ही होता है।'

समायरा ने कभी नहीं देखा मम्मी-पापा के बीच का प्यार
एक अन्य पोस्ट में सुनैना ने लिखा, 'बच्चों को अपने जिंदगी में प्यार देखना बहुत जरूरी है, समायरा अपने बचपन में मम्मी-पापा के बीच इस तरह का प्यार कभी नहीं देख सकी। कम से कम अब वह इस तरह का प्यार देख रही हैं और वह यही खूबसूरत पल और उत्साह अपने भविष्य में देख रही है। तो ये बहुत अच्छी बात है। शादी में प्यार को देखना बहुत अच्छी बात है।' बता दें कि पूर्व पति वैभव की दीया मिर्जा से शादी के बाद सुनैना की यह पहली प्रतिक्रिया है।
Video देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: कौन हैं महिला पुजारी शीला अत्ता, जिन्होंने करवाई दीया मिर्जा और वैभव की शादी












Click it and Unblock the Notifications