भारत के Chandrayaan-3 को लेकर पाकिस्तानी बोले- भारत चांद पर झंडे गाड़ रहा और हम....
Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चांद पर चंद्रयान-3 भेज चुका है। भारत 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैडिंग करवाकर इतिहास रचने जा रहा है। भारत की इस उपलब्धि पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का पढ़ा-लिखा तबका बहुत खुश हैं और भारत की तारीफ कर रहा है साथ ही पाकिस्तान की बदहाली और संकीर्ण सोच का रोना रो रहे हैं।

पाकिस्तानियों का कहना है कि जहां भारत चांद पर पहुंच गया वहीं पिछले 50 साल से पाकिस्तान में मौलाना ये तय करते है कि कैमरे की तस्वीर हराम है हलाल है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें पाकिस्तान के लोग ऐसे ही भड़ास निकाल रहे हैं।
पाकिस्तानी यूट्यूबर शोहेब चौधरी ने भारत के चंद्रयान-3 पर पाकिस्तानियों की राय जानने के लिए सवाल किया। जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक इरशाद ने कहा पूरी दुनिया में भारत का आईटी सेक्टर बहुत आगे है। भारत स्पेस तकनीक में भी भारत अब आगे जा रहा है।
उन्होंने कहा भारत चांद पर जा रहा है वहीं पाकिस्तान जहां रोटी, कपड़ा और मकान के लिए जूझ रहा है। इसके पीछे की खास वजह है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में जब चार चुनाव हुआ थे तब पाकिस्तान के केवल एक चुनाव हुआ था।
इरशाद ने कहा कभी भारत के मून मिशन का पाकिस्तान मजाक उड़ाया करता था, वो ही पाकिस्तानी अभी भी मोटसाइकिल के पार्ट तक बाहर से मगा रहे हैं। अब हमें भारत के इस चंद्रयान मिशन से खुश होना चाहिए उन्होंने कहा ये कहां लिखा है कि केवल मुस्लिम देश ही तरक्की करें।
इसके साथ इरशाद ने पाकिस्तान के हालात पर दुख जताते हुए कहा कि हमारे उलेमा पिछले 50 साल से तो हमारे उलेमा पिछले 50 साल से यह फैसला कर रहे थे कि कैमरे की तस्वीर हराम है या हलाल। इरशाद ने बताया कि पाकिस्तान इसलिए तरक्की नहीं कर पा रहा है इसका प्रमुख कारण पाकिस्तान की फौज, दूसरे नंबर पर जज और तीसरे नंबर पर उलेमा हैं।












Click it and Unblock the Notifications