मोदी जी बतौर प्रधानमंत्री इस टर्म में क्या-क्या कर सकते हैं, जानिए यूपीएससी कोच विकास दिव्यकीर्ति से
Vikas Divyakirti on PM Modi and BJP: विकास दिव्यकीर्ति, यूपीएस की तैयारी करने वाले छात्र-छात्रों के बीच एक चर्चित नाम हैं। कुछ सालों पहले तक उन्हें सिर्फ उनके स्टूडेंट्स ही जानते थे लेकिन जब यूट्यूब का चलन बढ़ा और उनके क्लासेज के वीडियो शेयर होने लगे तब उन्हें आम लोग भी जानने लगे।
हाल ही में आई फिल्म '12th फेल' वो एक आईपीएस ऑफिसर की जीवनी से प्रेरित है, में विकास दिव्यकीर्ति ने खुद का ही रोल प्ले किया है। इस फिल्म के रिलीज के बाद बीबीसी से बात करते हुए विकास दिव्यकीर्ति ने फिल्म के साथ-साथ आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की और देश की राजनीति को समझने का तरीका भी बताया।

बिहार की जाति आधारित गणना पर टिप्पणी करते खुद को किसी भी पार्टी का समर्थक ना बताते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी को अगर आप हल्के में ले रहे हैं तो आपकी राजनीतिक पढ़ाई काफी कम है।" लोकसभा चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास अभी दो ऐसी नीतियां हैं जो इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
हिन्दू-मुस्लिम की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा के पक्ष में है और जितना ये बढ़ने उतना हिन्दू-मुस्लिम होगा और ये भाजपा के पक्ष में जाएगा। बीजेपी के दूसरे हथियार की बात करते हुए उन्होंने रोहिणी आयोग की बात की।
यह भी देखें: 12th फेल... वाले विकास दिव्यकीर्ति के बीच जानें एक और गुरु की कहानी, जिसने ठुकराया करोड़ो का ऑफर
पीएम मोदी के कार्यकाल की बात करते हुए विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, "अगर मोदी जी वापस प्रधानमंत्री बनते हैं तो एक तरह से ये उनका आखिरी टर्म होगा। ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि कुछ ऐसा कर के जाएं जो अब तक सोचते थे पर कर नहीं पाए।"
हालांकि उन्होंने (विकास दिव्यकीर्ति) कहा कि वो ये नहीं बता सकते कि नरेंद्र मोदी के मन में क्या चल रहा है पर अगर वो फिर एक बार पीएम बनते हैं तो वो यूनिफार्म सिविल कोड से लेकर शिक्षा और भाषा को लेकर बड़े फैसले ले सकते हैं।
यह भी देखें: 12th Fail पर विकास दिव्यकीर्ति ने किया बड़ा खुलासा! फिल्म मेकर्स को हैरान कर देगा ये बयान
विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, "उनके मन में क्या-क्या है ये मैं नहीं कह सकता पर यूनिफार्म सिविल कोड निश्चित तौर पर होना चाहिए उनके दिमाग में। भाषा को लेकर कुछ बड़े फैसले शायद उनके दिमाग में हों। शिक्षा व्यस्था को देश में कैसे आपस में कनेक्ट करें, जैसे GST में कॉउंसिल बनी वैसे शिक्षा में कॉउंसिल बने, मेरे ख्याल से ये उनके मन में जरूर होगा।"
यह भी देखें: केरल के गुरुरवायु मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें कौन हैं सुरेश गोपी जिनकी बेटी की शादी में हुए शरीक












Click it and Unblock the Notifications