12th Fail पर विकास दिव्यकीर्ति ने किया बड़ा खुलासा! फिल्म मेकर्स को हैरान कर देगा ये बयान
12th फेल फिल्म की इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है। फिल्म के लेखक अनुराग पाठक ने मनोज शर्मा के जीवन पर ट्वेल्थ फेल फिल्म लिखी है। इसी पर ये फिल्म बनी है। इस फिल्म में विकास दिव्यकीर्ति भी नजर आ रहे हैं।
विकास दिव्यकीर्ति ने अपने ही किरदार को जिस तरह से निभाया, वो एकदम हूबहू रीयल ही था। इसे देखकर भी दर्शक काफी प्रभावित हुए। अब विकास दिव्यकीर्ति ने अपने ही रोल को लेकर आजतक को दिए इंटरव्यू में काफी कुछ कहा है।

फिल्म में अपने किरदार को लेकर विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि पहले ये तय किया गया था कि मेरा ये रोल कोई और प्ले करेगा। मगर संयोग से ये रोल मैंने ही प्ले किया।
विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि कई लोगों ने मुझसे कहा कि अपने आप को प्ले करना बेहद मुश्किल होता है। मगर मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा। मैंने सोचा कि ऐसा नहीं है। जैसा मैं यहां हूं, अभी हूं वैसे ही वहां पर भी था।
करियर और प्यार में से एक के चुनने या दोनों को साथ रखने के सवाल पर दिव्यकीर्ति कहते हैं कि मेरी समझ ये है कि करियर बनाने और प्यार करने की एक ही उम्र होती है और दोनों ही चीजें पूरा फोकस मांगती हैं। ऐसे में जब मुझसे क्लास के बच्चे सवाल करते हैं।
मैं कहता हूं कि कुछ दिन प्रेम करलो। फिर समझ आ जाएगा। अगर प्रेम सिर्फ चेहरे और देह से हुआ है तो वो 20-25 दिन से ज्यादा टिकेगा ही नहीं। जब दो लोग बात करते हैं तो मेकअप पीछे चला जाता है और हैसियत सामने आ जाती है।
ऐसे में अगर ये ग्राफ नीचे आ गया तो आप मुक्त हो गए। और मुक्त हो गए तो पढ़ाई कर लो। और अगर प्रेम सच्चा है तो वो आपको पढ़ने से रोकेगा नहीं वो सहायक ही है। मैं मानता हूं कि जिंदगी सिर्फ एक ही है। एक ही है तो उसी को जीना है और उसी में प्रयोग भी करने हैं। ऐसे में जब भी मौका आए तो इसे गंवाना नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications