Ballistic Missiles: क्या होते हैं बैलिस्टिक मिसाइल? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच समझिए इनकी ताकत
What are Ballistic Missiles: भारत आज उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास आधुनिक और ताकतवर बैलिस्टिक मिसाइलों का मजबूत जखीरा है। ये मिसाइलें देश की सुरक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा हैं और संकट के समय दुश्मनों को करारा जवाब देने में सक्षम हैं।
जब भी देश पर खतरे के बादल मंडराते हैं, भारत की मिसाइल शक्ति दुनिया को यह दिखा देती है कि हम सिर्फ बातचीत में नहीं, जवाब देने में भी पूरी तरह सक्षम हैं। अभी भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में एक बार फिर इन मिसाइलों पर सबकी नजर टिकी हुई है।

बैलिस्टिक मिसाइलें तकनीक, सटीकता और ताकत का एक ऐसा मेल हैं, जो युद्ध के मैदान में भारत को बढ़त दिलाती हैं। आइए जानते हैं कि ये मिसाइलें क्या होती हैं, कैसे काम करती हैं और भारत के पास कौन-कौन सी प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: दो मोर्चों पर तैनात भारतीय सेना, आतंकवाद के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' और नक्सलवाद के खिलाफ 'Mission Sankalp'
क्या होती है बैलिस्टिक मिसाइल?
बैलिस्टिक मिसाइल एक ऐसी मिसाइल होती है जो धरती के वायुमंडल से बाहर जाकर अपने तय लक्ष्य पर गिरती है और हमला करती है। इसे पहले से तय निशाने पर छोड़ा जाता है। ये मिसाइलें बहुत तेज रफ्तार से चलती हैं और लंबी दूरी तक वार कर सकती हैं।
कैसे करती है काम?
बैलिस्टिक मिसाइल को पहले बहुत ऊंचाई तक छोड़ा जाता है, फिर वह आकाश से नीचे गिरती है और अपने लक्ष्य को नष्ट कर देती है। इसे तीर की तरह समझा जा सकता है - जैसे तीर ऊपर जाकर दूर गिरता है और निशाना लगाता है, वैसे ही ये मिसाइलें काम करती हैं। अगर आपको फिजिक्स के चैप्टर याद होंगे तो आप इसे प्रोजेक्टाइल मोशन के जरिए समझ सकते हैं।
यह वह गति होती है जब किसी चीज को एक शुरुआत में तेज़ी से फेंका जाता है और फिर वह गुरुत्वाकर्षण के असर से एक घुमावदार रास्ते पर चलती है। इसमें चीज़ एक साथ दो दिशाओं में चलती है - एक सीधी (क्षैतिज) और एक ऊपर-नीचे (ऊर्ध्वाधर) दिशा में। ठीक उसी तरह ये मिसाइल भी तय टारगेट के साथ ऊपर की ओर छोड़ा जाता है जो एक आर्क बनाते हुए अपने लक्ष्य को भेदती है।
भारत की प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइलें
भारत के पास कई प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
- अग्नि श्रृंखला: अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक की मिसाइलें लंबी दूरी की हैं और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।
- पृथ्वी मिसाइल: यह कम दूरी की मिसाइल है लेकिन बेहद सटीक वार करती है।
- शौर्य मिसाइल: यह जमीन से जमीन पर हमला करने वाली आधुनिक मिसाइल है, जो दुश्मन को चौंकाने में सक्षम है।
क्यों हैं ये मिसाइलें जरूरी?
भारत की बैलिस्टिक मिसाइलें देश की सुरक्षा के लिए एक मजबूत ढाल का काम करती हैं। इनकी मदद से भारत अपने दुश्मनों को यह संदेश देता है कि वह किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें: S-400 से एक मिसाइल को गिराने का खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश, और कितने देशों पास है ये सिस्टम
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications