बृजभूषण शरण सिंह रेसलिंग फेडरेशन के चीफ के पद से 22 जनवरी को दे सकते हैं इस्तीफा, लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के 22 जनवरी को इस्तीफा दे सकते हैं।भारतीय पहलवानों ने ऊनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

WFI president Brij Bhushan Sharan Singh Resign Update: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर विनेश फोगाट, संगीता फोगट, सोनम मलिक, अंशु मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों ने यौन उत्पीड़न और कामकाज के तरीकों समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय पहलवानों के आरोपों के बाद बृजभूषण शरण सिंह के 22 जनवरी को रेसलिंग फेडरेशन के चीफ के पद से इस्तीफा देने की संभावना है। विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और कई पहलवानों का गुरुवार को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन है। विनेश फोगाट ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते रहे हैं।

अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं बृजभूषण शरण सिंह
रिपोर्ट्स के मुताबिक डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह 22 जनवरी को होने वाली एमर्जेंट जनरल काउंसिल की बैठक में अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह सभी आरोपों का जवाब देने के बाद दोपहर 12 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से गोंडा के लिए रवाना हुए है। बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने या लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है।

'मुझे नहीं पता था कि क्या आरोप है...'
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ''जब मुझे पता चला कि दिल्ली में पहलवानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है, तो मुझे नहीं पता था कि आरोप क्या है। मैं टिकट लेकर दिल्ली आया था।'' बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ''विनेश ने (यौन शोषण) के जो आरोप लगाए हैं, क्या कोई इन आरोपों के साथ आगे आ रहा है? क्या कोई एथलीट है जो इन आरोपों के साथ आगे आया है और कहा है कि फेड प्रेज ने किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न किया है?"

'ये न ट्रायल देंगे, न नेशनल लेवल पर लड़ेंगे...'
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, ''आरोप है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तानाशाह की तरह काम कर रहा है। ये न ट्रायल देंगे, न नेशनल लेवल पर लड़ेंगे। दिक्कत तब होती है जब फेडरेशन नियम बनाता है। ये खिलाड़ी जो आज धरने पर बैठे हैं, उनमें से एक भी नेशनल में नहीं लड़ा। यह मेरे खिलाफ एक साजिश है, इसमें एक बड़े उद्योगपति का हाथ है। जब विनेश फोगाट हार गई, तो वह मैं ही था जिसने उन्हें प्रेरित किया।''

'अगर आरोप साबित हुआ तो खुद को फांसी लगा लूंगा..'
बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, ''दीपक पुनिया जब टोक्यो ओलंपिक में हारे, तो रूसी कोच ने रेफरी को पीटा। विनेश फोगट ने ओलंपिक ड्रेस नहीं पहनी थी। मैं खिलाड़ियों से बात करूंगा। मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं। यौन उत्पीड़न कभी नहीं हुआ। अगर एक भी एथलीट सामने आया और यह साबित कर दिया तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि वह डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
उन्होंने कहा, "ये सभी आरोप, मुझे उम्मीद है कि वह (विनेश) उन्हें लिख लेंगी और उन्हें मेरे पास भेज देंगी। मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, उसका जवाब दूंगा और बाकी की जांच सीबीआई या पुलिस द्वारा की जा सकती है। यह एक बहुत बड़ा आरोप है।"












Click it and Unblock the Notifications