मौसम लेगा करवट, इन जगहों पर आज आंधी-बारिश की आंशका, रहें सतर्क

नई दिल्ली। गर्मी की मार सह रहे उत्तर भारत के लिए एक और बुरी खबर है, मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी और बिहार में आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ने वाला है तो वहीं विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय हो चुका है, जिससे इस दौरान धूल भरी आंधी भी चलेगी और गर्जन वाले बादल भी बनेंगे, इतना ही नहीं, इस दौरान बूंदाबांदी की भी संभावना है, अगर अच्छी बारिश होती है तो मौसम में बनी धूल बैठ जाएगी नहीं तो आगे भी धूल से प्रदूषण की परेशानी बनी रहेगी।

मौसम लेगा करवट, इन जगहों पर आज आंधी-बारिश की आंशका

इन सारी बातों का प्रभाव सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर पर पड़ने वाला है, विभाग का कहना है कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 13, 14 और 15 मई को राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, इससे संबंधित इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तराखंड में भी बारिश की आशंका

उत्तराखंड में अगले तीन दिन ज्यादातर जगह बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में 16 मई तक मौसम खराब रह सकता है।

कर्नाटक में हो सकती है बारिश

तो वहीं कर्नाटक , केरल, महाराष्ट्र और विदर्भ में भी मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी की उम्मीद है।भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं तो शाम तक कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+