बदलेगा पश्चिम बंगाल का नाम, हो सकता है बंगला या फिर बंगो
कोलकाता। ममता बनर्जी कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का फैसला ले लिया है। अब पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बंगला या फिर बंगो किया जा सकता है। राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश का नाम बदलने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है।

विधानसभा के विशेष सत्र में पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। गौरतलब है कि हाल के सालों में देश के कई शहरों का नाम बदला गया था। हरियाणा में गुड़गांव का नाम बदलकर गुरूग्राम कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications