पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास का कोरोना संक्रमण से निधन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस विधायक समरेश दास की कोरोना से मौत हो गई है। पिछले दिनों ही उनका कोरोना टेस्‍ट हुआ था और पॉजिटिव पाए जाने के बाद एएमआरआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह विधायक समरेश दास का निधन हो गया। आपको बता दें कि समरेश दास के निधन के साथ ही बंगाल में कोरोना से किसी टीएमसी विधायक की यह दूसरी मौत है। समरेश दास पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। इससे पहले तमनोश घोष की कोरोना से मौत हो गई थी।

Recommended Video

    Coronavirus West Bengal : TMC MLA Samaresh Das का निधन,Covid 19 से थे संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास का कोरोना संक्रमण से निधन


    ममता बनर्जी ने व्यक्त किया शोक

    विधायक की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'पूर्वी मिदनापुर के एग्रा सेंटर से चुने गए विधायक समरेश दास के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका निधन राजनीतिक में एक अपूरणीय क्षति है। उनके करीबी रिश्तेदारों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

    लोकसभा चुनाव में भी दर्ज की जीत

    समेरश दास ने साल 2009 में टीएमसी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीता था। पूर्वी मिदनापुर में वो टीएमसी के एक मजबूत नेता रहे। साल 2011 और 2016 में भी उन्होंने जीत हासिल की थी। इसी साल जनवरी महीने में समरेश ने एगरा में बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट दिलीप घोष के साथ मंच साझा किया था। इसे लेकर उस समय काफी विवाद हुआ था। टीएमसी ने उन्हें पार्टी-विरोधी गतिविधि को लेकर नोटिस भी भेजा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+