Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भगवा में शामिल होने से इनकार करने पर गांगुली को दोबारा नहीं बनाया BCCI अध्यक्ष', ममता बनर्जी का BJP पर हमला

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली का कार्यकाल नहीं बढ़ाने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व भारतीय कप्तान के समर्थन में आई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले ने सौरव गांगुली को आहत किया है।

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली का कार्यकाल नहीं बढ़ाने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व भारतीय कप्तान के समर्थन में आई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले ने सौरव गांगुली को आहत किया है। सीएम बनर्जी ने कहा कि वे इसके लिए बहुत हरदार थे। उनका कार्यकाल बढ़ना चाहिए था। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटाने का क्या कारण हो सकता है? मैं इसका कारण जानना चाहती हूं। इस कारण के पीछे क्या स्वार्थ है?

Recommended Video

    Sourav Ganguly Property: सौरव गांगुली की रईसी देख चौंक जाएंगे | BCCI Election | वनइंडिया हिंदी *News
    ममता बनर्जी और सौरव गांगुली

    उन्होंने कहा कि अगर सचिन तेंदुलकर को लेकर भी कोई विवाद होता, तब भी मैं उनका समर्थन करती। सिर्फ इसलिए कि वह एक विनम्र इंसान हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि यह किसी विशेष व्यक्ति को प्राथमिकता देने के लिए एक बेशर्म राजनीतिक प्रतिशोध है।

    ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भेजने की अपील की है। बीसीसीआई प्रमुख के रूप में सौरव गांगुली का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया और उनकी जगह रोजर बिन्नी को लाया गया है। सौरव गांगुली को 19 नवंबर, 2019 को बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले दिल्ली में बीसीसीआई के दिग्गजों की बैठक के बाद यह पुष्टि की गई थी कि गांगुली अब अध्यक्ष पद के लिए नहीं रहेंगे।

    उन्हें आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति क्यों नहीं दी गई? यह सौरव के लिए बहुत अनुचित है। गांगुली दुनिया भर में जाने जाते हैं। टीएमसी ने भाजपा पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है क्योंकि गांगुली ने भगवा संगठन में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली के लिए ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से कर डाली ये अपील

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+