बंगाल: शुभेंदु अधिकारी की चिट्ठी पर गरमाई सियासत, राज्यपाल ने ममता सरकार पर बोला हमला
West Bengal Election: बंगाल के विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। हाल ही में बंगाल के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने टीएमसी में बगावत कर दी थी। साथ ही अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदी में बीजेपी का दामन थामा। सोमवार को शुभेंदु ने राजभवन पहुंचकर राजपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात की। साथ ही बंगाल के राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद राज्यपाल फिर से ममता सरकार पर बरसे।

Recommended Video
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि किस विवेक और परिप्रेक्ष्य के आधार पर हमारे देश के किसी अन्य क्षेत्र के व्यक्ति को 'आउटसाइडर' कहा जाता है। यह संस्कृति असंवैधानिक है। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उनसे भारतीय संविधान को पढ़ने का अनुरोध करूंगा। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि शुभेंदु अधकारी सीएम के लंबे वक्त तक सहयोगी और सरकार का हिस्सा रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो मुझे इस तरह एक पत्र लिखेंगे। यह चिंता की बात है कि लोकतंत्र में किसी को राजनीतिक फैसलों के कारण खतरा महसूस करना चाहिए।
क्या है पत्र में?
दरअसल टीएमसी (Trinamool Congress) छोड़ने के बाद शुभेंदु ने राज्यपाल को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय, संवैधानिक रूप से आप राज्य के मुखिया हैं। ऐसे में मैं आपसे मदद मांगने को विवश हूं। मैंने हाल ही में अपना राजनीतिक रुख बदला है, जिस वजह से ममता सरकार मुझे और मेरे प्रशंसकों को पुलिस और प्रशासन के जरिए परेशान कर रही है। उन्होंने अनुरोध किया था कि राज्यपाल उन्हें और उनके सहयोगियों को आपराधिक मामलों में फंसाने से रोकने में मदद करें। इस पत्र के बाद राज्यपाल ने भी शुभेंदु को मदद का भरोसा दिलाया था।












Click it and Unblock the Notifications