कोरोना से जंग में 'आरोग्य संदेश' से लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाएगी बंगाल सरकार
नई दिल्ली। कोलकाता के लोगों के लिए कोरोना संकट के बीच एक अच्छी खबर है। बंगाल के लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल से नया तरीका खोज निकाला है। सरकार अब मशहूर बंगाली मिठाई संदेश के जरिए लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करेगी। यानी मिठाई की मदद से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने अब लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए संदेश के बाजार में उतरने की तैयारी कर ली है। इस खास संदेश में सुंदरबन के शहद , गाय की घी समेत ऐसे मसालों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी।

कोलकाता के खास संदेश से बढ़ेगी इम्यूनिटी
पीटीआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल सरकार आरोग्य संदेश बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके जरिए लोगों के अंदर इम्यूनिटी बढ़ाने का काम किया जाएगा। पशुधन संसाधन विकास विभाग के अधिकारी के मुताबिक इसके लिए सुंदरबन के शहद, गाय की घी, गाय के दूध से बने शुद्ध छेने, तुलसी के अर्क आदि के मिश्रण से आरोग्य संदेश तैयार किया जाएगा। इस खास संदेश में कोई भी कृत्रिम वस्तुओं का मिश्रण नहीं किया जाएगा। आरोग्य संदेस को कोलकाता के साथ-साथ आसपास के जिलों में बेचने की तैयारी की जा रही है।
Recommended Video

संदेश बढ़ाएगा प्रतिरोधक क्षमता
इस संदेश में ऐसे चीजों का मिश्रण हैं, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी। अधिकारियों ने साफ-साफ कहा है कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी, लेकिन इससे कोविड 19 के इलाज में कोई लेना-देना नहीं होगा। पश्चिम बंगाल इस खास आरोग्य संदेश को अगले दो महीनों में बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसके दाम भी सामान्य होंगे, ताकि साधारण लोग भी इसे खरीद सकें।

पश्चिम बंगाल में कोरोना से बिगड़े हालात
पश्चिम बंगाल में कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में पश्चिम बंगाल पांचवें नंबर पर है।बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,711 हो गई है। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने संक्रमण के हालात को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications