'अमित शाह जल्लाद, गुंडा', TMC सांसद ने पार की सारी हदें, उल्‍टा लटकाने की खुलेआम दी धमकी, देखें Video

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले सियासी पारा हाई है। नेताओं के बीच जुबानी जंग के बाद अब बात धमकी तक पहुंच गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करते हुए धमकी तक दे डाली है।

टीएमसी सांसद और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्‍ता कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी और अमित शाह पर जमकर हमला बोलते नजर आ रहे हैं।

West Bengal Election Result

कल्‍याण जोशी बोले- अमित शाह पर गुंडा और जल्‍लाद

कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि अमित शाह बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शाह ने करीब 15 दिन राज्य में रहकर एक रणनीति बनाई, जिसका मकसद टीएमसी कार्यकर्ताओं को धमकाना था। उन्होंने गुस्से में कहा कि गृह मंत्री "गुंडा" और "जल्लाद" जैसे व्यवहार कर रहे हैं।

पुलिस और चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

सिर्फ अमित शाह ही नहीं, बनर्जी ने बीजेपी पर पुलिस और चुनाव आयोग के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि इन संस्थाओं के जरिए टीएमसी को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि "ये सब अमित शाह के इशारे पर हो रहा है।"

उल्टा लटकाने की दी धमकी

मामला तब और गंभीर हो गया जब कल्याण बनर्जी ने अमित शाह को खुली चुनौती देते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर हिम्मत है तो बिना पुलिस के आएं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि "आपको उल्टा लटका देंगे।" इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

अमित शाह बोले थे- टीएमसी के गुंडों को देख लेंगे

दरअसल, कल्याण बनर्जी की यह तीखी प्रतिक्रिया अमित शाह के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने टीएमसी के "गुंडों" को चेतावनी दी थी। चंदननगर में रैली के दौरान शाह ने कहा था कि चुनाव के बाद दोषियों को सजा दी जाएगी और "उल्टा लटका दिया जाएगा।" इसी बयान को लेकर टीएमसी ने कड़ा पलटवार किया है। Bengal Election Result 2026: TMC vs BJP, मैजिक नंबर 148 फेल हुआ तो बंगाल में सरकार बनाने का प्लान B क्या होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+