Mamata Banerjee Car Accident: कोलकाता में ममता बनर्जी की कार हादसे का शिकार, सिर में आई चोट

Mamata Banerjee Car Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की कार सड़क हादसे का शिकार हो गईं। हादसा कोलकाता लौटते वक्त रास्ते में हुआ।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बर्धमान से कोलकाता लौट रहीं थी। इसी दौरान एक मामूली कार दुर्घटना में वो घायल हो गईं। सूत्रों के अनुसार उनके सिर में हल्की चोट आई है।

Mamata Banerjee

विजिबिलिटी कम और अचानक लगाया ब्रेक

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के कारण ममता बनर्जी कार से लौट रही थीं। कोहरे के बीच विजिबिलिटी कम होने के कारण ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ममता बनर्जी घायल हो गईं। सिर में मामूली चोटें आने की वजह से उन्हें कोलकाता लाया जा रहा है।

अचानक काफिले में आ गई कार

हादसा सीएम काफिले में अचानक एक कार के आने हुआ। बताया जा रहा है कि ममता के काफिले में एक अन्य कार के आने से ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाना पड़ी, जिसके कारण सीएम के सिर में चोट लग गई।

सरकारी मीटिंग से लौट रहीं थी ममता 'दीदी'

दरअसल, ममता बनर्जी बर्धमान में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद राजधानी कोलकाता लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह है कि चोट गंभीर नहीं है, जिसके बाद टीएमसी प्रमुख के शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।

हालांकि ममता बनर्जी के साथ हुए हादसे को लेकर सटीक जानकारी नहीं पा रही है। दुर्घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सीएम ममता की कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान रास्ते में ऊंची जगह आ गई। इसके चलते ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया। अचानक लगे ब्रेक से कार में बैठीं ममता बनर्जी अपना बैलेंस खो बैठीं और उनके माथे पर चोट आ गई। ऐसे में फिलहाल बिना किसी प्रशासनिक पुष्टि के कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+