ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर लगाया फोन टैपिंग कराने का बड़ा आरोप
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को निशाने पर लिया और गंभीर आरोप लगाया। ममता ने कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय आएगा तो वो फोन टैपिंग का सबूत भी देंगी। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने बीजेपी और संघ पर दंगा भड़काने की कोशिश करने का भी गंभीर आरोप लगाया।

गौरतलब है कि शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई बीते दिनों कोलकाता पुलिस कमिश्नर के घर पहुंची थी। लेकिन टीम को हिरासत में लिए जाने के बाद कोलकाता में जमकर हंगामा हुआ था। ममता बनर्जी खुलकर इसके विरोध में उतरी थीं और मोदी सरकार को जमकर निशाने पर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications