Bengal Chunav Result 2024: क्या भाजपा TMC के गढ़ में लगाएगी सेंध? मोदी मैजिक चलेगा या दीदी का रहेगा दबदबा
West Bengal Election Results 2024: पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव परिणाम आज आएंगे। पश्चिम बंगाल में इस बार तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कांटे की टक्कर है। नतीजों अब देखना होगा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अपना दबदबा कायम रखती हैं या फिर मोदी मैजिक चेलगा।
पश्चिम बंगाल में राज्य से 42 सांसदों का चुनाव करने के लिए 7 चरणों में मतदान हुआ, जिसका 7वां चरण 1 जून को हुआ। इसकी वजह से ममता ने इंडिया गठबंधन की बैठक को छोड़ दी थी।

ये भी पढ़ें- WB Lok Sabha Chunav Result Live: पश्चिम बंगाल के 42 सीटों पर कौन आगे? देखें पल-पल के अपडेट
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सीपीआई-एम, सीपीआई, डीएमके, जेएमएम, आप, आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) के वरिष्ठ नेताओं ने 1 जून की दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक की, जबकि टीएमसी और पीडीपी ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।
West Bengal Chunav: किसको कितना वोट शेयर?
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बीजेपी को 26-31 सीटें और टीएमसी को 11-14 सीटें मिलने की संभावना है। लेफ्ट को 0-2 सीटें मिल सकती हैं और अन्य को कुछ भी नहीं मिल सकता है।
बीजेपी को 46 फीसदी और टीएमसी को 40 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक लेफ्ट 12 फीसदी और अन्य को 2 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- West Bengal Lok Sabha Chunav: बंगाल में ज्यादा मतदान किस तरह के परिणाम का रुझान है? 5 प्वाइंट में जानिए
West Bengal Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल के आंकड़ों में किस को मिली कितनी सीटें?
एग्जिट पोल के औसतन आंकड़ों में पश्चिम बंगाल में भाजपा को 21 से 30 सीटें जीतने का अनुमान दिखाया गया है। एबीपी-सीवोटर ने भाजपा को 23-27 सीटें दी गई हैं और इंडिया टुडे-माई एक्सिस ने 26 से 31 सीटें दी हैं। राजनीतिक एक्सपर्ट की मानें तो इस बार पश्चिम बंगाल में खेला होने की उम्मीद है।
2019 के लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल और नतीजे क्या थे?
अगर 2019 के एग्जिट पोल में पोलस्टर्स ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की थी, जिसमें भाजपा को 19 से 23 सीटें और तृणमूल को 19 से 22 सीटें जीतने की उम्मीद थी। बाद में टीएमसी को 22 सीटें मिलीं। वहीं भाजपा को 18 सीटें मिली थीं। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) को 2 सीटों के लिए भी संघर्ष करना पड़ा।
ये भी पढ़े-ं Bihar Chunav Result 2024: BJP के स्टार प्रचारकों की इन 14 सीटों में दांव पर लगी शाख, हारी तो तेजस्वी और हो...












Click it and Unblock the Notifications