पश्चिम बंगाल भाजपा में बड़ी टूट की आशंका, कई विधायक हुए गायब, सुवेंदु अधिकारी ने कही ये बात
कोलकाता, 15 जून। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद अब भाजपा के सामने बड़ी चुनौती यह है कि वह कैसे अपनी जीते हुए विधायकों को टूटने से बचाए। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का दल सुवेंदु अधिकारी के साथ प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने के लिए पहुंचा। लेकिन इस मुलाकात में कई भाजपा विधायक नदारद नजर आए। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये विधायक पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि मैंने सभी विधायकों को फोन किया है, जिसमे से 30 विधायकों को आना था लेकिन आज हमारे साथ 50 विधायक आए हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा को 74 सीट पर जीत मिली थी, जिसमे से 24 विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ राज्यपाल से मुलाकात के दौरान नहीं पहुंचे। ऐसे में अटकलें शुरू हो गई हैं कि भाजपा के विधायक टीएमसी के खेमे में जा सकते हैं।

Recommended Video
दरअसल भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी को विधानसभा में नेता विपक्ष चुना गया है लेकिन सुवेंदु अधिकारी को पार्टी के कई विधायक अपना नेता स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि यह विधायक भाजपा से अलग हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार कई विधायक पार्टी में खुश नहीं हैं और वह टीएमसी के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि भाजपा के कई विधायक टीएमसी में जा सकते हैं। पिछले हफ्ते टीएमसी के पूर्व नेता जो चुनाव पूर्व भाजपा में आए थे उन्होंने एक बार फिर से घर वापसी करते हुए ममता बनर्जी का साथ पकड़ लिया है। मुकुल राय ने कृष्णा नगर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। मुकुल रॉय के बाद पार्टी के कई विधायक भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
वहीं ममता बनर्जी ने भी कहा था कि जिन लोगों ने मुकुल रॉय के साथ टीएमसी को छोड़ा और वह वापस पार्टी में आना चाहते हैं उनकी पार्टी इसपर विचार करेगी। टीएमसी का दावा है कि उनके संपर्क में 30 विधायक हैं। अहम बात यह है कि सोनाली गुहा, दीपेंदु बिस्वास ने खुलकर कहा था कि वह टीएमसी में वापसी करना चाहते हैं, यही नहीं इन लोगों ने ममता बनर्जी से माफी भी मांगी थी।
-
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
मालदा में न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ NIA की जांच शुरू -
BJP Manifesto: बंगाल में 6 महीने में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन,महिलाओं को 3000, भाजपा घोषणापत्र की 10 बड़ी बात -
Bengal Election 2026: 75% मुस्लिम वोट और ममता का 'अजेय' फॉर्मूला, क्या BJP बदल पाएगी बंगाल का चुनावी इतिहास? -
बंगाल चुनाव से ‘BJP-RSS जहरीला सांप’ तक: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का विस्फोटक इंटरव्यू, खोले कई बड़े राज -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications