पश्चिम बंगाल:BJP प्रमुख दिलीप घोष बोले- सौरव गांगुली को राजनीति में आना चाहिए,पार्टी ज्वाइन करने पर कही ये बात
पश्चिम बंगाल के BJP प्रमुख दिलीप घोष बोले- सौरव गांगुली जैसे सफल व्यक्ति को राजनीति में आना चाहिए, पार्टी ज्वाइन करने पर कही ये बात
West Bengal BJP chief Dilip Ghosh on Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। सौरव गांगुली के इस मुलाकात के बाद ये चर्चा हो रही है कि चुनाव से पहले सौरव गांगुली बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सौरव गांगुली जैसे सफल व्यक्ति को राजनीति में आना चाहिए। सौरव गांगुली के बीजेपी में शामिल के सवाल पर दिलीप घोष ने कहा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ उनकी पार्टी हर किसी को अपने साथ लेने के लिए तैयार है।
Recommended Video

बीजेपी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है: दिलीप घोष
दिलीप घोष ने मीडिया से कहा, ''हम सभी लोगों से बीजेपी में आने और शामिल होने की अपील कर रहे हैं। उन्हें (सौरव गांगुली) राज्य के राज्यपाल से मिलने का पूरा अधिकार है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और अब बीसीसीआई अध्यक्ष हैं। उनके जैसे सफल व्यक्ति राजनीति में आना चाहिए। बीजेपी सभी को साथ लेकर चलने और राज्य सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है।''
TMC ने क्या दी प्रतिक्रिया
साल 2021 में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ये अटकलें तेज हैं कि सौरव गांगुली बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस पूरे मामले पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा, ''मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। कोई भी व्यक्ति राज्यपाल से मिल सकता है। इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।''
सौरव गांगुली ने बताया क्योंकि राज्यपाल से मुलाकात
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सौरव गांगुली की मुलाकत रविवार को हुई। जिसके बाद जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ "विभिन्न मुद्दों" पर बातचीत की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्होंने ईडन गार्डन की यात्रा के लिए गांगुली की पेशकश को स्वीकार कर लिया है।
गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसपर कोई भी राजनीतिक अटकलें न लगाएं। सौरव गांगुली ने कहा, ''मैं ईडन गार्डन के दौरे के लिए राज्यपाल को आमंत्रित करने आया हूं क्योंकि उन्होंने कभी स्टेडियम का दौरा नहीं किया है। वह आज (रविवार 27 दिसंबर) ईडन गार्डन आना चाहते थे। मैंने कहा कि यह संभव नहीं है क्योंकि वहां अभ्यास मैच चल रहा है। इसलिए, मैं यहां उनसे मिलने आया था। मैंने उन्हें अगले हफ्ते स्टेडियम आने का निमंत्रण दिया है। यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। कुछ भी अटकलें न लगाएं।''












Click it and Unblock the Notifications