पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब TMC के इस नेता ने थामा बीजेपी का दामन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पहले चुनाव में पश्चिम बंगाल में 18 सीटों पर जीत और उसके बद नेताओं का दल बदलने का दौर ममता के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। इसी क्रम में रविवार को टीएमसी को एक और झटका लगा है। क्योंकि टीएमसी के जिला उपाध्यक्ष सब्यसाची रॉय बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

सुभाष सरकार की मौजूदगी सब्यसाची ने ज्वाइन की बीजेपी
बांकुरा से नवनियुक्त सांसद और बीजेपी के उपाध्यक्ष डॉ सुभाष सरकार की मौजूदगी में सब्यसाची रॉय ने बीजेपी ज्वाइन की। बता दें लोकसभा चुनाव के बाद से टीएमसी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। इससे पहले बांकुरा के ही एक होटल में वकील अरुण शिट समेत 50 अन्य टीएमसी के सदस्य बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी सांसद डॉ सुभाष सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर टीएमसी के बहुत सारे नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होने के लिए कतार में खड़े हैं।

'सत्ता के लिए बीजेपी ज्वाइन नहीं की है'
दूसरी बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सब्यसाची रॉय ने कहा कि मैंने सत्ता के लिए बीजेपी ज्वाइन नहीं की है बल्कि सबका साथ-सबका विकास के विजन के लिए पार्टी में आया हूं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद पूरे पश्चिम बंगाल की सियासत में भूचाल आ गया है। क्योंकि टीएम के कई बड़े नेता बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं ऐसे में ममता बनर्जी के लिए राज्य की राजनीति पहले से ज्यादा मुश्किल होती नजर आ रही है।

लोकसभा चुनाव के बाद से टीएमसी को लग चुके हैं कई बड़े छटके
इससे पहले लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी के दो विधायक और 50 से 60 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। बीजेपी में शामिल होने वालों में मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय, शिलभद्र दत्त और सुनील सिंह हैं। जो कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा नाम है। सुभ्रांशु राय बिजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि सुनील सिंह जोकि अर्जुन सिंह के रिश्तेदार हैं वह नोपारा से विधायक हैं। वहीं शिभद्रा दत्ता बराकपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस संबंध में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि हम 7 चरणों में टीएमसी के विधायकों को बीजेपी ज्वाइन कराएंगे।
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने फिर बदली डीपी, जय हिंद-जय बांग्ला भी लिखा












Click it and Unblock the Notifications