ममता बनर्जी ने फिर बदली डीपी, जय हिंद-जय बांग्ला भी लिखा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा ममता को जय श्री राम लिखा 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला लिया है। इस बीच ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की तस्वीर को बदल दिया है। इस तस्वीर पर जय हिंद, जय बांग्ला लिखा है। साथ ही उनकी प्रोफाइल फोटो पर कई स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर है।

बदल दी प्रोफाइल तस्वीर

बदल दी प्रोफाइल तस्वीर

रविवार रात को ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पेज पर प्रोफाइल तस्वीर को बदल दिया है। इसके साथ ही टीएमसी के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर हैंडल की तस्वीर को भी बदल दिया गया है। इससे पहले ममता बनर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि उन्हें जय श्री राम के नारे से किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन भाजपा धर्म और राजनीति को एक साथ मिलाकर लोगों के बीच नफरत फैला रही है और हिंसा को बढ़ावा दे रही है।

मैं भगवान राम का सम्मान करती हूं

ममता बनर्जी ने कहा कि वह भी भगवान राम का सम्मान करती हैं, लेकिन उन्हें भाजपा के तरीके से दिक्कत है, जिस तरह से भाजपा इस नारे का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रही है ,धर्म को राजनीति से मिला रही है वह सही नहीं है। यह जानबूझकर लोगों के बीच नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है, जिससे की हिंसा को भड़काया जा सके, हम सभी को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए। आप कुछ लोगों को कुछ समय के लिए बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन हमेशा आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं।

नफरत फैला रही है भाजपा

नफरत फैला रही है भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल राम मोहन राय और इश्वरचंद्र विद्यासागर की धरती है, जहां समाज सेवी अभियान शुरू किए गए थे। लेकिन यहां पर नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। समय आ गया है कि हमे इसे रोकना चाहिए। जो लोग समाज में नफरत और तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लोगों को बांटने और हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, उनका विरोध किया जाना चाहिए। इससे पहले ममता बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया था और उन्होंने कई स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर को प्रोफाइल फोटो के तौर पर लगाया था, जिसपर लिखा था जय हिंद, जय बांग्ला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+