West Bengal Assemly Elections 2021: ममता के मंदिर में पूजा पर भड़के गिरिराज, दीदी को बताया 'चुनावी हिंदू'
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में अब कुछ दिन ही बचे हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आर-पार की लड़ाई है। दोनों दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। बुधवार को टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना नंदीग्राम से अपना नामांकन कर रही हैं। नामांकन से ठीक पहले उन्होंने शिव मंदिर में पूजा की। ममता बनर्जी के इस पूजा को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है।
Recommended Video

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि ममता दीदी और राहुल गांधी चुनावी हिंदू हैं। ये दोनों सालों तक तुष्टीकरण करते हैं और फिर जब चुनाव को समय आता है तो मंदिर पहुंच जाते हैं। वो भी पीएम मोदी के दबाव में। और जब इनके हाथ में सत्ता की चाभी आ जाती है तो ये ही दुर्गा पूजा प्रतिबंध लगा देते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को नंदीग्राम में रैली करने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच से ही चंडी पाठ किया और फिर कहा कि मैं हिन्दू हूं। ममता ने कहा कि मैं घर से बाहर निकलने से पहले ही चंडी पाठ करती हूं। जो लोग आज राजस्थान, गुजरात से आ रहे हैं वो ही असली आउटसाइडर हैं।
वीडियो में ये कह रहे हैं गिरिराज सिंह
वीडियो में गिरिराज सिंह कह रहे हैं ''वाह रे मोदी जी, आपने कमाल कर दिया. जो लोग कल तक मस्जिदों में टोपी लगाकर सिर झुकाते थे, उन्हें मैंने देखा गुजरात के चुनाव में मंदिर-मंदिर जाते। कोट पर जनेऊ पहने। वाह रे मोदी जी, बंगाल में मैंने दीदी को देखा, वहां के हिन्दू जिन्हें दुर्गा विसर्जन के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था। उनके मंत्री पिछले चुनाव में डॉन के अखबार को फरीद कहते थे। ये देखिए कलकत्ते में भी कराची है। वाह रे मोदी आज दीदी चंडी पाठ कर रही हैं। वाह रे मोदी दीदी चुनाव जो ना कराए आपको।"












Click it and Unblock the Notifications