जब एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
West Bengal assembly elections 2021: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेश में आगामी चुनाव से पहले लगातार चर्चा में हैं। वह भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए ममता हर संभव कदम उठा रही हैं। इस बीच ममता बनर्जी का एक नया रूप सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल ममता बनर्जी एक म्युजिक फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए पहुंची थीं, इस दौरान वह थिरकती नजर आईं। इस कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कई लोक कलाकारों, गायको, डांसर, गायकों को सम्मानित किया।
Recommended Video

ममता बनर्जी जाने माने संथल डांसर बसंदी हेमबरम ने जब ममता बनर्जी से अपील की कि वह संगीत पर थिरकें और तभी किसी ने संगीत बजाया तो ममता बनर्जी खुद को थिरकने से रोक नहीं सकीं। एक तरफ जहां ममता बनर्जी ने फ्लोर पर अपने कदम थिरकाएं तो दूसरी तरफ वह कुछ ही महीनों में होने वाले चुनाव को नहीं भूली और भाजपा पर जमकर हमला किया। भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आप सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत है, वह प्रदेश को कभी गुजरात नहीं बनने देंगी।
इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रगान में जय हिंद शब्द को बंगाल ने ही दिया है। नेताजी ने हमे जय हिंद दिया, जोकि दुनियाभर में विख्यात है, रवींद्र नाथ टैगोर ने हमे राष्ट्रीय गीत दिया। यह सबकुछ पश्चिम बंगाल की जमीन ने दिया है। भाजपा चाहे जितना बंगाल को बदनाम करने की कोशिश करे, लेकिन मेरा मानना है कि एक दिन पूरी दुनिया बंगाल को सैल्यूट करेगी। नोबेल प्राइज से लेकर सभी कुछ बंगाल से मिला। हम बंगाल को गुजरात में बदलने नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications