Aaj Ka Mausam: आज से और तपाएगा नौतपा, UP-बिहार समेत 9 राज्यों में हीटवेव की आशंका, MP में रेड अलर्ट

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी का सबसे मुश्किल दौर यानी 'नौतपा' आज से शुरू हो गया है, अब 25 मई से लेकर अगले 9 दिनों तक यानी कि 2 जून तक देश मे जमकर गर्मी पड़ेगी, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के आगमन का बड़ा अपडेट दिया है, उसका कहना है कि 26 मई तक मानसून केरल पहुंच सकता है।

अगर आज की बातें करें तो देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का भी अलर्ट है तो वहीं यूपी-बिहार, एमपी, राजस्थान समेत 9 प्रांतों में जमकर सूर्य तपेगा और हीटवेव की आशंका है।

Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग ने आज जिन राज्यों में बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है , उनके नाम हैं आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, जबकि ओडिशा, बंगाल और तेलंगाना में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है।

दिल्ली में पारा जा सकता है 45 डिग्री

राजधानी दिल्ली और NCR के अनेक इलाकों में तापमान 45°C के पार बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 मई तक लू की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बरसेंगे बादल मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में 25 को मेरठ, शामली, बुलंदशहर और सहारनपुर जैसे कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में इस दौरान लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, नोएडा, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी जैसे प्रमुख शहरों में गर्मी के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 25 से 29 मई के बीच पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा और राजगीर सहित कई जिलों में आंधी-बारिश और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। इस अवधि में तेज आंधी भी देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से, 25 और 26 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क, जमकर पड़ेगी गर्मी

राजस्थान में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पारा 47°C तक पहुंच सकता है, जिससे भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, 28-29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज और कटनी सहित अनेक जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जो राज्य के बड़े हिस्से को प्रभावित करेगा।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 25 मई को देहरादून में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में धूल भरी हवाओं के साथ गर्मी बनी रहेगी। पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में लू का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए जम्मू मंडल के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। जम्मू नगर निगम (JMC) ने भी शहर में 45°C तक तापमान पहुंचने की संभावना जताते हुए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में 28 मई तक लू का अलर्ट है, जहां झारसुगुड़ा, संबलपुर, बोलांगीर, बालासोर जैसे कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा

केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु सहित उत्तर-पूर्वी एवं उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। तमिलनाडु में 25 से 26 मई के बीच नीलगिरि, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, तिरुवनमलाई, कल्लाकुरिची और नमक्कल सहित 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोयंबटूर, तिरुप्पुर, रानीपेट, पेरम्बालूर, तिरुची, नमक्कल, करूर, दिंडीगुल, थेनी और मदुरै जैसे जिलों में 26 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

यह पढ़ें:Heatwave Alert 2026: उत्तर से दक्षिण 'आग उगलता' भारत, ब्रह्मपुरी समेत ये टॉप-30 शहर 'तंदूर' से हुए लाल
यह पढ़ें:Heatwave Alert 2026: उत्तर से दक्षिण 'आग उगलता' भारत, ब्रह्मपुरी समेत ये टॉप-30 शहर 'तंदूर' से हुए लाल
यह पढ़ें:Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हुआ नौतपा, 9 दिनों तक आसमान से बरसेगी आग! क्या करें और क्या नहीं?
यह पढ़ें:Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हुआ नौतपा, 9 दिनों तक आसमान से बरसेगी आग! क्या करें और क्या नहीं?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+