लेफ्ट, कांग्रेस और TMC मैच मिक्सिंग में शामिल, हमें सावधान रहने की जरूरत: PM मोदी

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) पश्चिम बंगाल के हल्दिया पहुंचे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ पहुंचे पीएम मोदी करीब 5 हजार करोड़ की परियोजनाओं शुभारंभ करने वाले हैं। हल्दिया में पश्चिम बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस चीफ और सीएम ममता बनर्जी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक राज्य में विकास वाली राजनीति नहीं हो पाई है।

Recommended Video

    West Bengal Election: PM Modi बोले- Mamata Didi को देशविरोधियों पर गुस्सा नहीं आता | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Assembly Elections 2021 Pm modi said Left Congress and TMC are involved in match mixing

    अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, पश्चिम बंगाल में पहले कांग्रेस ने शासन किया, उस दौरान भष्टाचार का बोलबाला रहा। फिर लंबे समय तक लेफ्ट के हाथों सत्ता रही, उन्होंने अत्याचार और भ्रष्टाचार बढ़ाने के साथ विकास पर भी ब्रेक लगा दिया। साल 2011 में पूरे देश की नजरें बंगाल पर थीं, लेफ्ट की हिंसा और भष्टाचार का अंत होने वाला था। उस समय ममता दीदी ने परिवर्तन का वादा किया और लोगों ने भरोसा कर लिया।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि राज्य को 'ममता' की आस थी लेकिन उसे निर्ममता मिली है। उन्होंने कहा, 'बंगाल में हमारी लड़ाई टीएमसी के साथ है, लेकिन हमें उनके छिपे हुए दोस्तों से सावधान रहने की भी जरूरत है। लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी पर्दे के पीछे के मैच मिक्सिंग में शामिल हैं। दिल्ली में वे मिलते हैं और राजनीति पर चर्चा करते हैं। केरल में, कांग्रेस और लेफ्ट ने राज्य को 5 साल तक लूटने का सौदा किया है।'

    पश्चिम बंगाल के किसानों से किया ये वादा
    किसान आंदोलन पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'किसान के नाम पर कौन अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है और कौन किसानों के जीवन से एक-एक परेशानी दूर करने के लिए काम कर रहा है, ये देश पिछले 6 साल से देख रहा है। मैं बंगाल के किसान भाइयों को विश्वास दिलाने आया हूं कि इस चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में भारत सरकार की किसानों के लिए योजना को तेजी से लागू करने का काम किया जाएगा।'

    यह भी पढ़ें: हल्दिया में बोले PM मोदी- 'उत्तराखंड के साथ पूरा देश, सभी कर रहे हैं प्रार्थना'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+