TMC विधायक वैशाली डालमिया ने दिखाए तेवर, अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं को बताया 'दीमक'

नई दिल्ली। west bengal assembly elections 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। अब पार्टी के एक अन्य प्रमुख विधायको ने अपने कुछ सहयोगियों के खिलाफ हमला बोला है। टीएमसी के वर्तमान नेताओं ने दावा किया कि भ्रष्टाचार के कारण टीएमसी को नुकसान हो रहा है, जमीन पर भ्रष्टाचार पार्टी को दीमक की तरह खत्म कर रहा है।

west bengal assembly elections 2021 Interview of TMC MLA Baishali Dalmiya

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक वैशाली डालमिया (Baishali Dalmiya) ने अपने कुछ सहयोगियों पर हमला करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का दीमक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भाजपा में शामिल होने का विचार नहीं बना रही हैं। वैशाली डालमिया ने कहा कि वह टीएमसी पार्टी के भीतर रहकर उन तत्वों से लड़ेंगी जो राज्य और पार्टी के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि एक अन्य पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी पार्टी छोड़ दिया।

बता दें कि 52 वर्षीय टीएमसी विधायक वैशाली डालमिया को हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ देखा गया था जब वह बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली से मुलाकात करने वुडलैंड्स अस्पताल पहुंची थीं। वैशाली डालमिया ने कहा कि मेरे पास कुछ लोगों की शिकायत आई है जो पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, वह उन लोगों के खिलाफ हैं जिस समुदाय की मैं सेवा कर रही हूं। मेरे क्षेत्र में ऐसे लोग हैं जो हावड़ा में व्यापार को पनपने नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोग विधायक, सांसद और पार्टी के अन्य नेताओं के लिए बाधा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव में शिवसेना की एंट्री, 100 सीटों पर उतार सकती है उम्‍मीदवार

वैशाली डालमिया ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले ऐसे लोगों को 'दीमक' कहा है। उन्होंने कहा, मुझे इन दीमकों की तलाश है, मैं उन्हें दीमक इसलिए कहती हूं ताकि उन्हें मिटा कर इस समुदाय का भला कर सकूं। उनका सफाया होना आम लोगों के लिए अच्छा है और यह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए अच्छा है जिन्होंने अपना खून दिया है और पार्टी के लिए पसीना बहाया है। लेकिन इन चंद लोगों की वजह से उन्हें आज तक पार्टी में कोई मुकाम नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+