पश्चिम बंगाल में अब BJP को झटका, भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मोंडल खान टीएमसी में शामिल

नई दिल्ली। west bengal assembly elections 2021: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव, 2021 के मद्देनजर राजनेताओं द्वारा पार्टियों की अदला-बदली का दौर जारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस के 11 बड़े नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामा था। अब ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने वाली बीजेपी को ही बड़ा झटका लगा है। सोमवार को भाजपा सांसद सौमित्र खान (Saumitra Khan) की पत्नी सुजाता मोंडल खान (Sujata Mondal khan) ने टीएमसी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

Recommended Video

    Saumitra Khan की पत्नी Sujatha Mandal TMC में शामिल, नाराज BJP सांसदे देंगे तलाक | वनइंडिया हिंदी
    west bengal assembly elections 2021 BJP MP Saumitra Khan wife Sujata Mondal Khan joins TMC

    सुजाता मोंडल खान का टीएमसी में शामिल होना बीजेपी के लिए बड़ा झटका है, उन्होंने विधानसभा चुनाव, 2021 में ममता बनर्जी का समर्थन करने का ऐलान किया है। बता दें कि सुजाता मोंडल ने पिछले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अपने पति और बीजेपी सांसद सौमित्र खान की जीत में अहम भूमिला निभाई थी। सुजाता मोंडल ने अपने के लिए लगातार चुनाव प्रचार किया, जो काफी आक्रामक था। सोमवार को सुजाता मोंडल ने तृणमूल सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    पार्टी में शामिल होने के बाद सुजाता मोंडल खान ने विधानसभा चुनाव में टीएमसी की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, मैंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सबसे आगे लाने का काम किया था, लेकिन अब पार्टी में मेरा कोई सम्मान नहीं है। एक महिला होने के नाते मेरे लिए बीजेपी में रहना मुश्किल हो गया था। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पत्‍नी के इस फैसले पर बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने तलाक देने का फैसला कर लिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सौमित्र खान ने सुजाता को तलाक का नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।

    यह भी पढ़ें: BJP कार्यकर्ता की 'पुलिसिया हत्या' पर बोलीं ममता बनर्जी, 'प. बंगाल पुलिस शॉटगन नहीं इस्तेमाल करती'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+