West Bengal Election Voting Percentage: पहले चरण का महासंग्राम जारी, 5 बजे तक कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

West Bengal Assembly Election Phase 1 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का शंखनाद हो चुका है और आज, 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से ही 152 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस चरण का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह न केवल चुनाव की शुरुआती दिशा तय करेगा, बल्कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दावों की जमीनी हकीकत भी बयां करेगा। कड़े सुरक्षा घेरे के बीच हो रहे इस मतदान पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

West Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Voting Percentage

152 सीटों पर महासंग्राम

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव प्रचार का शोर 21 अप्रैल की शाम को ही थम गया था, जिसके बाद अब जनता की बारी है। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की है। इस चरण के नतीजे राज्य की अगली सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

पश्चिम बंगाल में किस सीट पर हुई कितने प्रतिशत वोटिंग? (WB Phase 1 Voting Percentage Till 5 PM)

पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर 3 बजे तक दक्षिण दिनाजपुर में सबसे अधिक, 93.12% वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, कालिम्पोंग में सबसे कम, 81.98% मतदान प्रतिशत रहा है। डिस्ट्रिक्ट के आधार पर वोटिंग प्रतिशत (3 बजे तक)

  • अलीपुरद्वार (Alipurduar): 88.74%
  • बांकुरा (Bankura): 89.91%
  • बीरभूम (Birbhum): 91.55%
  • कूचबिहार (Coochbehar): 92.07%
  • दक्षिण दिनाजपुर (Dakshin Dinajpur): 93.12%
  • दार्जिलिंग (Darjeeling): 86.49%
  • जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri): 91.20%
  • झाड़ग्राम (Jhargram): 90.53%
  • कालिम्पोंग (Kalimpong): 81.98%
  • मालदा (Malda): 89.56%
  • मुर्शिदाबाद (Murshidabad): 91.36%
  • पश्चिम बर्धमान (Paschim Bardhaman): 86.89%
  • पश्चिम मेदिनीपुर (Paschim Medinipur): 90.70%
  • पूर्ब मेदिनीपुर (Purbo Medinipur): 88.55%
  • पुरुलिया (Purulia): 87.35%
  • उत्तर दिनाजपुर (Uttar Dinajpur): 89.74%
Tamil Nadu Assembly Election Voting Percentage: 234 सीटों पर वोटिंग जारी, कितने प्रतिशत हुआ मतदान?
Tamil Nadu Assembly Election Voting Percentage: 234 सीटों पर वोटिंग जारी, कितने प्रतिशत हुआ मतदान?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+