पश्चिम बंगाल : जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में हादसा, 6 लोगों की मौत, ममता ने की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शु्क्रवार को जन्माष्टमी उत्सव के दौरान एक मंदिर में हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 27 अन्य घायल हो गये हैं, घटना उत्तर 24 परगना के कचुआ में शुक्रवार की सुबह हुई, प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह परगना जिले के एक मंजिर में सैकड़ों श्रद्धालु जन्माष्टमी के मौके पर जन्मोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान यहां पर मंदिर की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में कई श्रद्धालु दब गए।

इस हादसे की वजह से वहां पर काफी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सीएम ममता बनर्जी ने किया मुआवजे का ऐलान
हादसे की खबर पाते ही सीएम ममता बनर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को इलाज के लिए समुचित इंतजाम कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 1 लाख और आंशिक रूप से घायल लोगों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications