पश्चिम बंगाल: पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 12 पुलिसकर्मी घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार शाम को एक पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा बड़ा बाजार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सिंदरी के पास हुआ। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को खतरें के बाहर बताया गया है।

पुलिस वाहन राज्य के 21 पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहा था। बड़ा बाजार के पास सिंदरी में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन को पलटा देख स्थानीय लोग मदद को दौड़े और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications