पश्चिम बंगाल में बीजेपी 15 सीटों के साथ दे रही है तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटों के लिए फिलहाल बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 25 सीटों से, जबकि बीजेपी उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए 15 सीटों पर चल रही है। कांग्रसे 1 सीट पर चल रही है। इस बार ममता बनर्जी ने भी अपने गढ़ को बचाने के लिए खुलकर मोदी-शाह को चुनौती दी थी। आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 19 से 23 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं राज्य में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को महज 19 से 22 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस को बंगाल में सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान है।

साल 2014 में हुए चुनावों के दाैरान बीजेपी को सिर्फ 2 सीटें ही हासिल हुई थीं। लेकिन इस बार बीजेपी बंगाल में अपने पैर पसारने पर पूरा जोर लगाती दिखी। तृणमूल 2011 से बंगाल की सत्ता में है। उसने 2014 में प्रदेश की 42 लोकसभा सीटों में से 34 पर जीत हासिल की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बंगाल में जोरों से प्रचार करते दिखे। उनके साथ अमित शाह ने भी जनता को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं। मोदी ने 50 दिन में देशभर में 142 चुनाव रैलियां कीं। इनमें से उनकी बंगाल में 17 रैलियां शामिल हैं।
रविवार को आए अधिकतर एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी को काफी बढ़त दिखाई गई है। साल 2014 के चुनाव में सिर्फ 2 सीट हासिल करनेवाली बीजेपी को एग्जिट पोल में 19 से 21 सीट की भविष्यवाणी की गई है। बता दें कि बंगाल में 7 चरणों में चुनाव हुए। यहां हर चरण में हिंसा हुई। इसके बावजूद यहां 81.94% मतदान हुआ। हालांकि, यह आंकड़ा 2014 के मुकाबले कम है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां 82.2% वोट पड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications