लद्दाख से शूटिंग करके लोटै 78 वर्षीय अमिताभ ने शेयर की तस्वीर, बोले-'माइनस 33 डिग्री, बच नहीं पाया ठंड से'

Went to Ladakh and back, minus 33 degrees said Amitabh Bachchna On Twitter: पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहा है। बर्फीली हवाओं ओर बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, कश्मीर और लद्दाख में बेहद ही हाल बुरा है, वहां तो कई जगहों पर तापमान माइनस के कई डिग्री नीचे हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल है लेकिन सोचिए अगर इस मौसम में वहां केवल शूट के लिए जाए तो उसे आप केवल यही कहेंगे ना कि वाकई में आप तो बहुत बहादुर हैं, तो सुनिए ये बहादुरी का बड़ा काम किया है आपके चहेते अमिताभ बच्चन ने।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan: -33 डिग्री ठंड से कांप गए Big B, शेयर की Ladakh ट्रिप की Photo । वनइंडिया हिंदी
    लद्दाख में माइनस 33 डिग्री ठंड से हुआ अमिताभ का सामना

    लद्दाख में माइनस 33 डिग्री ठंड से हुआ अमिताभ का सामना

    मालूम हो कि 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन हाल ही में लद्दाख ट्रिप से वापस आए हैं, जहां का तापमान माइनस 33 डिग्री था। अमिताभ ने खुद ही वहां के ट्रिप की फोटो शेयर की है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी चकित हैं।

    अमिताभ के जोश को देख हैरान फैंस

    जिस उम्र में लोग खटिया पकड़ लेते हैं, उस उम्र में अमिताभ की चुस्ती और जोश दोनों ही हैरान कर देने वाले हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर बिग बी तारीफ करते हुए लिखा है कि ये केवल आप ही कर सकते हैं, आखिर ऐसे थोड़े ही आप सदी के महानायक कहलाते हैं। बता दें कि अमितभ लद्दाख में एक एड शूट करके लौटे हैं।

    अमिताभ का लुक काफी कूल है

    अमिताभ का लुक काफी कूल है

    हालांकि अमिताभ ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अभी लद्दाख से जाकर आया हूं, माइनस 33 डिग्री, ये इंतजाम भी मुझे सर्दी से नहीं बचा सका। तस्वीर में अमिताभ का लुक काफी कूल है, उन्होंने हैवी जैकेट्स, ग्लव्स और स्नोग्लासेज पहने हुए हैं। बावजूद इसके उनके शब्दों में कहा जाए कि वो ठंड से बच नहीं पाए। फिलहाल अमिताभ की ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उसको पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

    यहां देखें: अमिताभ बच्चन का TWEET

    बरकरार है अमिताभ का जलवा

    बरकरार है अमिताभ का जलवा

    मालूम हो कि बहुत जल्द आलिया-रणबीर संग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई पड़ने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी के मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 को होस्ट कर रहे हैं, जहां उनका जलवा पहले की ही तरह बरकरार है।

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जमकर हो रही है बर्फबारी

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जमकर हो रही है बर्फबारी

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस वक्त जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने यहां 7 जनवरी तक तूफान का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने यहां पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के 9 जिलों में बर्फ के तूफान का अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों से नहीं निकलने की अपील की है। बर्फबारी के कारण राजमार्ग के जवाहर सुरंग क्षेत्र में बर्फ जम गई है, जिससे श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है, लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.7, कारगिल में माइनस 16.6 दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+