Weird Wedding Traditions: बीच शादी में करते हैं दुल्हन को अगवा, फिरौती में की जाती है ये अजीब मांग
दुनिया में हर देश के हर राज्य और वहां रहने वाले अलग-अलग वर्ग के लोग शादियों में अलग-अलग तरह की परम्पराएं निभाते हैं। कुछ परम्पराएं तो ऐसी होती हैं कि उनके बारे में सुनकर लोग चकित रह जाते हैं। ऐसी ही एक परंपरा के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
इस परम्परा में दूल्हे के दोस्त दुल्हन को अगवा कर लेते हैं। दुल्हन को रिहा करने के लिए फिरौती मांगी जाती है। फिरौती में जिस चीज की मांग की जाती है वो भी बेहद चौंकाने वाली है। जबतक दूल्हा अपने दोस्तों को फिरौती नहीं देता है तबतक दुल्हन को रिहा नहीं किया जाता है।

ये अनोखी परम्परा है इटली की राजधानी रोम की। यहां शादियों के दौरान ये परम्परा निभाई जाती है। इन परम्पराओं को निभाने में दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोग पूरी तरह से हिस्सा लेते हैं। रोम की कई शादियों में निभाई जाने वाली इस परंपरा को ब्राइड नैप्पिंग कहा जाता है।
इस रिवाज में खास बात ये हैं कि दुल्हन का अपहरण दूल्हे के सामने ही किया जाता है। वहीं दिखावे के लिए अपहरणकर्ता दोस्त अपने पास हथियार भी रखते हैं। दुल्हन का अपहरण भी तब किया जाता है जब सारे मेहमान शादी में शामिल होने पहुंच चुके होते हैं।
यह भी देखें: Ram Mandir: जब पहली बार गूंजा 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा, जानें कैसे हुई 'राम नाम' की राजनीति में इंट्री
दुल्हन के बदले फिरौती में दूल्हे से नशीले पदार्थ से भरी बोलतों की मांग की जाती है। दूसरी मांग ये होती है कि दूल्हे को सबके सामने दुल्हन से अपने प्यार का इजहार करना होता है।
दोनों मांगे पूरी होने के बाद दूल्हे के दोस्त दुल्हन को उसे सौंप देते हैं। फिर दुल्हन डांस करते हुए दूल्हे के दोस्तों के साथ आती है। इस पूरे रिवाज का सिर्फ एक ही मकसद होता है और वो है मौज मस्ती करना।
यह भी देखें: आजादी के वक्त लक्षद्वीप नहीं था भारत का हिस्सा, जानिए कैसे पकिस्तान को चकमा दे किया देश में शामिल












Click it and Unblock the Notifications