Southwest Monsoon Updates: मानसून क्यों हुआ लेट? कब पहुंचेगा ये केरल?
Monsoon Updates: मौसम विभाग के मुताबिक जून में मानसूनी बारिश 96 से 104 प्रतिशत तक होगी और मानसून सामान्य गति से ही आगे बढ़ेगा।

Monsoon Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी लोग दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि खरीब की फसल के लिए मानसूनी बारिश काफी जरूरी है इसलिए किसानों को इसका शिद्दत से इंतजार होता है। लेकिन इस बार मानसून ने आने में देरी कर दी है। आम तौर पर ये 1 जून को केरल में दस्तक देता था लेकिन इस बार ये अभी तक वहां नहीं पहुंचा है।
आईएमडी ने रखा चार दिन का एरर मार्जिन
मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया था ये केरल चार जून तक पहुंच जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब उसने इसके लिए चार दिन का एरर मार्जिन रख दिया है, जिसके हिसाब से मानसून को केरल 8 जून तक जरूर पहुंच जाना चाहिए।
स्काईमेट ने रखा है तीन दिन का एरर मार्जिन
जहां मौसम विभाग ये बात कह रहा है वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट का कहना है कि मानसून केरल 7 जून तक पहुंचेगा और उसने यहां पर एरर मार्जिन तीन दिन के लिए रखा है। मौसम विभाग और स्काईमेट दोनों का कहना है कि मानसून लेट जरूर हो रहा है लेकिन एक बार केरल पहुंचने के बाद ये सामान्य गति से ही आगे बढ़ेगा इसलिए खरीब की फसल के लिए चिंता करने की बात नहीं है।
मानसून के लिए सारी परिस्थितियां अनुकूल
मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के लिए सारी परिस्थितियां अनुकूल हैं और पछुआ हवाएं इस वक्त समु्द्र तल से 2.1 किमी ऊपर केंद्रित हैं, जो कि सामान्य गति से आगे बढ़ रही हैं।
लो प्रेशर एरिया के कारण मानसून लेट
लेकिन एक southeast Arabian Sea पर एक साइक्लोनिक प्रेशर के डेवलेप होने के आसार हैं, जो कि जल्द ही एक लो प्रेशर एरिया में तब्दील होगा और वो अगले 24 से 48 घंटों में केरल की तरफ मूव करेगा, जिससे केरल और आस-पास के इलाकों में बारिश होगी।
लो-प्रेशर सिस्टम का असर जल्द कम हो जाएगा
लेकिन यही लो-प्रेशर सिस्टम मानसून की गति को प्रभावित करेगा लेकिन इसका असर अगले 24 से 48 घंटों में ही दिखेगा और उसके बाद मानसून अपनी गति में आगे बढ़ेगा और उम्मीद है कि तीन-चार दिन के अंदर ही ये केरल तट पहुंच जाएगा।
सामान्य है मानसून का लेट होना
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जब मानसून के आने में देरी हो रही है। हालांकि पिछले साल ये केरल तीन दिन पहले यानी कि 29 मई को पहुंच गया था लेकिन साल 2021 में ये दो दिन लेट यानी कि 3 जून को , साल 2020 में सही समय पर यानी कि 1 जून को और 2019 में ये पूरे 7 दिन लेट यानी कि 8 जून को केरल पहुंचा था।
अल नीनो इफेक्ट से मानसून प्रभावित!
इस बार के मानसून पर अल नीनो इफेक्ट भी है लेकिन इसके बावजूद मौसम विभाग ने कहा है कि ये नार्मल ही रहेगा, हालांकि जून में बारिश की रफ्तार औसत से कम और असमान रहेगी, यानी कि कहीं औसत से कम तो कहीं औसत से ज्यादा बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications