Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में बारिश की आशंका, Yellow Alert जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने इस पूर हफ्ते बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि सब सेहत के प्रति सचेत रहें।

Weather Updates:

Weather Updates: देश भर में इस वक्त बारिश हो रही है तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। मई के महीने में लोगों को फरवरी का एहसास हो रहा है। हालांकि ये मौसम जहां लोगों के लिए सुहाना बना हुआ है वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिकों के लिए पहेली और किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में भी आज मौसम काफी खराब रहेगा, उसने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर इस हफ्ते भी रहेगा इसलिए लोगों को झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश होगी और इसी कारण उसने यहां पर यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और लोगों को हल्की सर्दी का भी एहसास होगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। लगातार बारिश होने से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हो रहा है और यहां पर प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 176 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 192 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 165 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 186 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 154 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 176 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।

जमकर बरसेंगे बादल

आज बारिश केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश हो सकती है। तो वहीं ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भी बारिश के आसार हैं इसलिए यहां पर यलो अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi NCR में गरज के साथ Rain! IMD ने बताया India के मौसम का मिजाज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+