देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert, यहां हो सकता है वज्रपात
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में देश के 6 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की आशंका है, यूपी में तो 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी है तो वहीं बिहार में वज्रपात के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अरवल, जहानाबाद और पटना में गरज और बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जतायी जा रही है तो वहीं विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मुंबई के आसपास भारी बारिश होने के आसार हैं।

देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert
विभाग ने कहा कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर एंड त्रिपुरा में भारी से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों और कोंकण एंड गोवा में भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में हो सकता है वज्रपात
आपको बता दें कि इस वक्त यूपी और बिहार में इंद्र देवता मेहरबान हैं, सोमवार रात से शुरू हुआ यूपी में बारिश का दौरा आज भी बदसतूर जारी है , कल बनारस, लखनऊ समेत यूपी के कई जिले बारिश से लबालब रहे, जिसकी वजह से सड़कें जलमग्न हुई और लोगों को दैनिक कामों में दिक्कत का सामना करना पड़ा, यही हाल बिहार का भी रहा, यहां भी कई शहर बारिश से भीगे रहे।

13 जुलाई तक यहां पर भारी बारिश की आशंका
भारतीय मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाकों और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है और कहा है कि 13 जुलाई तक यहां पर भारी बारिश की आशंका है, यही नहीं झारखंड और ओडिशा में आंधी-पानी की आशंका है।

उत्तराखंड के इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश
इससे पहले मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टेहरी गढवाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार में 13 जुलाई को भारी से ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी तो वहीं आज और कल दिल्ली-NCR में बारिश के आसार है लेकिन यहां बारिश अपनी रफ्तार 15 जुलाई के बाद ही पकड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications