Weather Updates: मौसम मारेगा पलटी, 22 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश के आसार, Alert जारी

नई दिल्ली, 18 फरवरी। उत्तर भारत में अभी भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि सर्दी में कमी आई है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण अगले 4 दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा और कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी ने कहा कि 22 फरवरी तक देश के कई राज्यों में इंद्र देवता मेहरबान रहने वाले हैं। हालांकि बारिश होने की वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

 कई राज्यों में बारिश के आसार

कई राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, एमपी , छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं तो वहीं दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज हो सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, देश के इन इलाकों में Rain के आसार, IMD का Alert | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली का AQI 232 ही रहा

    दिल्ली का AQI 232 ही रहा

    आज भी दिल्ली का AQI 232 ही रहा जो कि खराब श्रेणी में ही आता है, हालांकि कल से आज की हवा बेहतर है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसमें सुधार होने का अनुमान है।

     तीन दिनों से अलर्ट जारी

    तीन दिनों से अलर्ट जारी

    मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा कि इस वक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण तमिलनाडु, केरल,लक्षद्वीप द्वीप समूह में बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से यहां पिछले तीन दिनों से अलर्ट जारी है। हिमाचल और कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी हल्की बारिश की आशंका है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 231 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 232 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-245 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-243 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 239 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 238 QI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 242 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+