Weather Updates: अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत इन जगहों पर होगी बारिश, कर्नाटक में Orange Alert
नई दिल्ली, 15 जुलाई। दिल्ली समेत देश के लगभग हर हिस्से में मानसून पहुंच चुका है। तीन हफ्ते की देरी से दिल्ली में दस्तक देने वाले मानसून ने दो दिनों के अंदर ही दिल्ली को बारिश से सराबोर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो घंटों के अंदर दिल्ली, कुरुक्षेत्र, हस्तिनापुर, कासगंज, अतौली, अलीगढ़ और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बादल बरस सकते हैं। आईएमडी ने यहां अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video

अगले 5 दिन दिल्ली में तापमान निम्नलिखित रहने का अनुमान
- 15 जुलाई- अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा
- 16 जुलाई- अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा
- 17 जुलाई- अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा
- 18 जुलाई- अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा

उत्तराखंड में भी बरसेंगे बादल
विभाग ने जहां दिल्ली के लिए ये कहा है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड, हिमाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। उसने यहां 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में पहले से ही बारिश ने तबाही मचाई हुई है तो वहीं आने वाले 5 दिन भी यहां अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज से लेकर कल तक बारिश होने की आशंका है।

कहीं-कहीं- बिजली भी चमकेगी
झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में पूरे दिन बादल बरसने के आसार हैं। बारिश का ये क्रम कल तक जारी रहेगा और कहीं-कहीं- बिजली भी चमकेगी और हवाएं भी चलेंगी।

कर्नाटक में Orange Alert
तो वहीं साउथ में भी जमकर बादल बरस रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका व्यक्त की है तो वहीं हासन, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिकमगलूर और शिमोगा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। विभाग के मुंताबिक आज बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। बीदर, कलबुर्गी, रायचूर, यादगीर में भी भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है और यहां कई इलाकों में पानी भर गया है।












Click it and Unblock the Notifications